फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal tunnel Rohtang restored to traffic tourists enjoy snow covered mountains in Sissu

Atal Tunnel: सभी वाहनों के लिए बहाल हुई अटल टनल, पर्यटकों ने उठाया बर्फीली वादियों का लुत्फ

Sun, 02 Apr 2023 06:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Apr 2023 06:36 PM IST
सार

अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए बहाल होने के बाद सैलानियों ने भी राहत की सांस ली। पर्यटकों ने अटल टनल रोहतांग पार कर सिस्सू में बर्फीली वादियों का जमकर लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
Atal tunnel Rohtang restored to traffic tourists enjoy snow covered mountains in Sissu
सिस्सू में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक। - फोटो : संवाद

विस्तार

बर्फबारी के कारण बंद हुई अटल टनल रोहतांग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल हो गई है। रोहतांग दर्रा की ओर गुलाबा बैरियर तक पर्यटक वाहनों की आवाजाही भी शुरू कर दी गई है। इससे देश-विदेश से सैर सपाटे के लिए पहुंचे पर्यटकों को राहत मिली है। रविवार को पर्यटक अटल टनल पार कर सिस्सू और रोहतांग मार्ग पर गुलाबा तक पहुंचे।

विज्ञापन


फिलहाल गुलाबा से आगे किसी भी तरह के वाहनों को जाने की अनुमति नहीं है। गौरतलब है कि दो दिन तक मौसम खराब रहने के कारण अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद रही। बार-बार मौसम साफ होने और बर्फबारी होने के कारण कभी अटल टनल रोहतांग होकर यातायात बंद किया गया तो कभी सिर्फ फोर वाई फोर वाहन ही भेजे गए, जबकि रोहतांग मार्ग की ओर कोठी से आगे किसी भी तरह के वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन




रविवार को दो दिन बाद मौसम साफ रहा। सुबह धूप खिलते ही दोनों सड़क मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया गया। अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए बहाल होने के बाद सैलानियों ने भी राहत की सांस ली। पर्यटकों ने अटल टनल रोहतांग पार कर सिस्सू में बर्फीली वादियों का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मौसम खुलते ही पर्यटक वाहनों को अटल टनल रोहतांग से होकर सिस्सू की ओर जाने की अनुमति दी गई। रविवार को सभी प्रकार के वाहन इस मार्ग पर भेजे गए। उन्होंने बताया कि गुलाबा की ओर भी पर्यटक वाहनों को भेजा जा रहा है। उन्होंने यात्रियों व पर्यटकों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखकर ही यात्रा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed