{"_id":"6457b7b322c5544b230dee65","slug":"atal-tunnel-rohtang-become-favorite-place-of-foreign-tourists-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atal Tunnel Rohtang: विदेशी मेहमानों की पसंदीदा जगह बनी अटल टनल, बर्फीली वादियों का ले रहे आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atal Tunnel Rohtang: विदेशी मेहमानों की पसंदीदा जगह बनी अटल टनल, बर्फीली वादियों का ले रहे आनंद
Mon, 08 May 2023 10:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर
रतन कटोच, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
रतन कटोच, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 08 May 2023 10:40 AM IST
सार
विदेशी मेहमानों में अटल टनल रोहतांग का क्रेज बरकरार है। वर्ष 2021 में अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल में महज 345 पर्यटक ही पहुंच पाए थे, जबकि वर्ष 2022 में लाहौल घाटी में आने वाले विदेशी पर्यटकों की यह संख्या बढ़कर 5377 हो गई।
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटल टनल रोहतांग को निहारने के लिए जहां साल दर साल देशभर से आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अटल टनल रोहतांग विदेशी मेहमानों की भी पसंदीदा जगह बन गई है। पिछले साल अटल टनल रोहतांग सहित लाहौल घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विदेशी मेहमानों में अटल टनल रोहतांग का क्रेज बरकरार है। वर्ष 2021 में अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल में महज 345 पर्यटक ही पहुंच पाए थे, जबकि वर्ष 2022 में लाहौल घाटी में आने वाले विदेशी पर्यटकों की यह संख्या बढ़कर 5377 हो गई। इस साल विदेशी मेहमानों की संख्या में और भी इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गौर रहे कि अटल टनल रोहतांग को पार कर लाहौल की बर्फीली वादियों में पहुंचने वाले विदेशी मेहमानों को यहां का माहौल खूब रास आ रहे हैं। विदेशी मेहमान मनाली में रुकने के बाद अटल टनल रोहतांग देखने पहुंच रहे हैं। इसके बाद लाहौल के पर्यटन स्थल सिस्सू, कोकसर, धार्मिक पर्यटन स्थल त्रिलोकीनाथ, मृकुला माता मंदिर सहित अन्य जगह पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
खास बात यह है कि अटल टनल रोहतांग के माध्यम से विदेशी मेहमानों को लाहौल घाटी में पहुंचना काफी आसान हो गया है। सर्दियों के दिनों में अटल टनल रोहतांग के माध्यम से लाहौल घाटी देश दुनिया से जुड़ी रहती है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि वर्ष 2021 में जिले में 345 विदेशी पर्यटक, जबकि वर्ष 2022 में 5733 विदेशी पर्यटकों ने लाहौल-स्पीति का रुख किया है। पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े प्रयास कर रही है।