फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Tunnel restored for big vehicles, tourists will have to wait

राहत : अटल टनल बड़े वाहनों के लिए बहाल, पर्यटकों को करना होगा इंतजार

Fri, 09 Feb 2024 07:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Feb 2024 07:05 PM IST
सार

मनाली और लाहौल घाटी में धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। बीआरओ के बर्फ हटाने के बाद अटल टनल रोहतांग बड़े वाहनों के लिए भी खुल गई है। 

विज्ञापन
Atal Tunnel restored for big vehicles, tourists will have to wait
अटल टनल रोहतांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बर्फबारी के बाद मनाली और लाहौल घाटी में धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। बीआरओ के बर्फ हटाने के बाद अटल टनल रोहतांग बड़े वाहनों के लिए भी खुल गई है। हालांकि वाहनों के स्किड होने के खतरे को देखते हुए फिलहाल सिर्फ जरूरी वस्तुओं से लदे वाहन की लाहौल की ओर जा सकेंगे। इससे लाहौल घाटी में जरूरी वस्तुएं पहुंचानी आसान हो जाएंगी। शुक्रवार को लाहौल में डीजल और पेट्रोल के टैंकर पहुंचे। हालांकि, पर्यटकों को अटल टनल का दीदार करने के लिए अभी इंतजार करना होगा। धुंधी इलाके में ब्लैक आइस जमने के कारण फिलहाल पर्यटकों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं है। पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला तक ही भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


सोलंगनाला में पर्यटकों का हर रोज मेला लग रहा है। वीकेंड में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अब वोल्वो बसें भी मनाली पहुंचने लगी हैँ। बर्फबारी के बाद से वोल्वो बसें क्लाथ में खड़ी हो रही थीँ। यहां से पर्यटकों को छोटे वाहनों में भारी खर्चा कर अपने होटल तक पहुंचना पड़ रहा था। अब वोल्वो बसें मनाली तक आने से पर्यटकों को जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि टनल आपातकाल सेवा और जरूरी वस्तुएं लेकर लाहौल की ओर जा रहे बड़े वाहनों के लिए खुल गई है। पर्यटक फिलहाल सोलंगनाला से आगे नही भेजे जा रहे। उनके अनुसार जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। अब वोल्वो बसें भी मनाली तक आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed