{"_id":"65c629f935d642a5420a4534","slug":"atal-tunnel-restored-for-big-vehicles-tourists-will-have-to-wait-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : अटल टनल बड़े वाहनों के लिए बहाल, पर्यटकों को करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : अटल टनल बड़े वाहनों के लिए बहाल, पर्यटकों को करना होगा इंतजार
Fri, 09 Feb 2024 07:05 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 09 Feb 2024 07:05 PM IST
सार
मनाली और लाहौल घाटी में धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। बीआरओ के बर्फ हटाने के बाद अटल टनल रोहतांग बड़े वाहनों के लिए भी खुल गई है।
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारी बर्फबारी के बाद मनाली और लाहौल घाटी में धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। बीआरओ के बर्फ हटाने के बाद अटल टनल रोहतांग बड़े वाहनों के लिए भी खुल गई है। हालांकि वाहनों के स्किड होने के खतरे को देखते हुए फिलहाल सिर्फ जरूरी वस्तुओं से लदे वाहन की लाहौल की ओर जा सकेंगे। इससे लाहौल घाटी में जरूरी वस्तुएं पहुंचानी आसान हो जाएंगी। शुक्रवार को लाहौल में डीजल और पेट्रोल के टैंकर पहुंचे। हालांकि, पर्यटकों को अटल टनल का दीदार करने के लिए अभी इंतजार करना होगा। धुंधी इलाके में ब्लैक आइस जमने के कारण फिलहाल पर्यटकों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं है। पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला तक ही भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
सोलंगनाला में पर्यटकों का हर रोज मेला लग रहा है। वीकेंड में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अब वोल्वो बसें भी मनाली पहुंचने लगी हैँ। बर्फबारी के बाद से वोल्वो बसें क्लाथ में खड़ी हो रही थीँ। यहां से पर्यटकों को छोटे वाहनों में भारी खर्चा कर अपने होटल तक पहुंचना पड़ रहा था। अब वोल्वो बसें मनाली तक आने से पर्यटकों को जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि टनल आपातकाल सेवा और जरूरी वस्तुएं लेकर लाहौल की ओर जा रहे बड़े वाहनों के लिए खुल गई है। पर्यटक फिलहाल सोलंगनाला से आगे नही भेजे जा रहे। उनके अनुसार जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। अब वोल्वो बसें भी मनाली तक आ रही हैं।
विज्ञापन