फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Medical University: Post Basic Nursing BSC first year exam result declared, Kritika topped

अटल मेडिकल विश्वविद्यालय: पोस्ट बेसिक नर्सिंग बीएससी प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित, कृतिका रहीं अव्वल

Mon, 27 Mar 2023 10:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Mar 2023 10:45 PM IST
सार

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि पोस्ट बेसिक नर्सिंग बीएससी पहले साल का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है और विद्यार्थी इसे वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Atal Medical University: Post Basic Nursing BSC first year exam result declared, Kritika topped
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोस्ट बेसिक नर्सिंग बीएससी पहले साल का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक की ओर से परीक्षा परीणाम को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसमें 221 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा पास की है जबकि, 40 ग्रेस मार्क्स से पास हुए हैं। करीब सौ अभ्यर्थियों को विभिन्न विषयों में री-अपीयर घोषित किया गया है। इन सभी को अब सभी पेपर दोबार से देने पड़ेंगे। यह परीक्षा कुल 1,100 अंकों की थी। इसमें 31 अभ्यार्थियों ने 800 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं और अपने-अपने नर्सिंग कॉलेजों का मान बढ़ाया है। पहला स्थान कृतिका ने हासिल किया। उन्होंने 1,100 में से 878 अंक प्राप्त किए। रितिका ने 872 अंकों के साथ दूसरा स्थान  प्राप्त किया। तीसरा स्थान महिमा ने 864 अंक लेकर हासिल किया है। उधर, विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि पोस्ट बेसिक नर्सिंग बीएससी पहले साल का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है और विद्यार्थी इसे वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


सीयू में मंगलवार से शुरू होंगी दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं
 हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षणिक सत्र 2022-23 का स्प्रिंग सेमेस्टर का शेड्यूल जारी किया गया है। सीयू की ओर से जारी किए गए इस शेड्यूल में दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं 28 मार्च से शुरू होंगी। इस सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थियों की पहली से 10 मई तक मिड टर्म परीक्षाएं होंगी, जबकि 15 जून से तीन जुलाई तक सीयू में एंड टर्म परीक्षाएं होंगी। वहीं चार जुलाई से 31 जुलाई तक सीयू में अवकाश रहेगा। दूसरी ओर चौथे और छठे सेमेस्टर की मिड टर्म की परीक्षाएं पहली से 10 मई तक होंगी, जबकि इन सेमेस्टरों विद्यार्थियों के एंड सेमेस्टर परीक्षाएं 15 जून से तीन जुलाई तक होंगी। सीयू प्रशासन ने अकादमिक कैलेंडर 2022-23 में की जाने वाली इन गतिविधियों की अधिसूचना भी जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed