फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   atal medical university nerchowk 207 candidates in md ms aurveda final merit

Mandi News: एमडी, एमएस आयुर्वेद के पहले राउंड की फाइनल मेरिट में 207 नाम शामिल

Sun, 29 Jan 2023 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 Jan 2023 05:50 PM IST
सार

काउंसलिंग के लिए फाइनल सीटों का आवंटन 30 जनवरी को होगा। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को विवि विभिन्न कॉलेजों में एक फरवरी को सीटों का आवंटन करेगा।

विज्ञापन
atal medical university nerchowk 207 candidates in md ms aurveda final merit
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक की ओर से करवाई जा रही एमडी, एमएस आयुर्वेद की पहले राउंड की काउंसलिंग की फाइनल मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इसमें कुल 207 अभ्यर्थियों के नाम शामिल किए गए हैं। इनमें हिमाचल कोटे से 97 और आल इंडिया कोटे से 99 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


इन सर्विस एएमओ कैटेगिरी वाइज सूची में विवि ने 11 अभ्यर्थियों को मौका दिया है। काउंसलिंग के लिए फाइनल सीटों का आवंटन 30 जनवरी को होगा। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को विवि विभिन्न कॉलेजों में एक फरवरी को सीटों का आवंटन करेगा। इसी दिन ज्वाइनिंग भी दी जाएगी।
विज्ञापन


अटल विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि 29 जनवरी को प्रोविजनल सीटों का आवंटन कर दिया गया है। वहीं, अटल विवि ने 29 जनवरी को एमडीए, एमएस आयुर्वेद की पहले राउंड की काउंसलिंग में प्रोविजनल सीटों का आवंटन कर दिया है। 57 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित कर दी गई हैं। इनमें इन सर्विस कोटे की 11 सीटें और हिमाचल कोटे की 45 एवं आल इंडिया कोटे की एक सीट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed