{"_id":"64ecdafabecc9e3c1b0e81a4","slug":"atal-medical-university-mbbs-bsc-nursing-and-para-medical-classes-from-september-1-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atal Medical University: एमबीबीएस, बीएससी नर्सिंग और पैरा मेडिकल की कक्षाएं 1 सितंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atal Medical University: एमबीबीएस, बीएससी नर्सिंग और पैरा मेडिकल की कक्षाएं 1 सितंबर से
Mon, 28 Aug 2023 11:06 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:06 PM IST
सार
अटल मेडिकल एवं रिसर्च विवि की ओर से यूजी-पीजी मेडिकल, नर्सिंग, पैरा मेडिकल, बीएएमएस और बीएचएमएस की कक्षाएं शुरू करने के लिए तिथियां तय कर दी हैं।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटल मेडिकल एवं रिसर्च विवि की ओर से यूजी-पीजी मेडिकल, नर्सिंग, पैरा मेडिकल, बीएएमएस और बीएचएमएस की कक्षाएं शुरू करने के लिए तिथियां तय कर दी हैं। सभी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों को कक्षाएं शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। कॉलेजों को परिसरों में रैगिंग रोकने के पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। यूजी मेडिकल यानी एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग, बीएससी पोस्ट बेसिक नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पैरा मेडिकल की कक्षाएं एक सितंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
पीजी मेडिकल एमडी, एमएस, डीएनबी और एमडीएस की कक्षाएं पांच सितंबर से शुरू की जाएंगी। वहीं, एमबीबीएस और बीडीएस की काउंसलिंग का पहला राउंड पूरा हो चुका है। पीजी मेडिकल का भी दूसरा राउंड चल रहा है। बीएससी नर्सिंग के दो राउंड पूरे हो चुके हैं। अधिकतर मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की अधिकतर सीटें आवंटित हो चुकी हैं। डेंटल में अभी आधे से अधिक सीटें खाली हैं।
विज्ञापन