फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Medical University: 2748 candidates eligible for 350 MBBS, BDS seats

Atal Medical University: एमबीबीएस, बीडीएस की 350 सीटों के लिए 2748 अभ्यर्थी पात्र, फाइनल मेरिट सूची जारी

Mon, 21 Aug 2023 06:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Aug 2023 06:53 PM IST
सार

विवि में एमबीबीएस की 157 और बीडीएस की 193 सीटें भरी जानी है। फाइनल मेरिट के अनुसार विवि ने दोनों कोर्स की 350 सीटों के लिए 2,748 अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया है। 

विज्ञापन
Atal Medical University: 2748 candidates eligible for 350 MBBS, BDS seats
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल मेडिकल एवं रिसर्च विश्वविद्यालय नैरचोक ने एमबीबीएस और बीडीएस की खाली सीटों के लिए सोमवार को फाइनल मेरिट सूची जारी कर दी। विवि में एमबीबीएस की 157 और बीडीएस की 193 सीटें भरी जानी है। फाइनल मेरिट के अनुसार विवि ने दोनों कोर्स की 350 सीटों के लिए 2,748 अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया है। अब विवि की ओर से सीटों का आवंटन किया जाना है और मेरिट पर इन सीटों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


फाइनल मेरिट सूची कैटेगरी वाइज जारी की गई है। आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक 1947 अभ्यर्थी एचपी कोटे से हैं। प्रबंधन कोटे से 637 और एनआरआई कोटे से 93 अभ्यर्थी सूची में हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि एमबीबीएस और बीडीएस के दूसरे राउंड के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। सीटें कम हैं और अभ्यर्थी ज्यादा, ऐसे में मेरिट आधार पर ही खाली सीटों के लिए अभ्यर्थी चयनित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इन संस्थानों में खाली हैं बीडीएस की 193 सीटें
हिमाचल इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंस पांवटा में 67, भोजिया डेंटल कॉलेज नालागढ़ में 47, डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में 45 और हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज शिमला में 34 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां खाली हैं एमबीबीएस की 157 सीटें
महर्षि मार्केंडेश्वर विवि कुमारहट्टी में 106, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में 11, डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 8, श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में 3, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज टांडा में 11, पंडित जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंबा में 8, डाॅ. यशवंत परमार गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नाहन में एमबीबीएस की 10 सीटें खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed