{"_id":"653f9ed764d0d6a455020ee6","slug":"atal-medical-and-research-university-mandi-bsc-nursing-all-514-seats-allotted-in-second-stray-round-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMRU Mandi: दूसरे स्ट्रे राउंड में फुल हुईं बीएससी नर्सिंग की सभी सीटें, आवंटन पत्र करें डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMRU Mandi: दूसरे स्ट्रे राउंड में फुल हुईं बीएससी नर्सिंग की सभी सीटें, आवंटन पत्र करें डाउनलोड
Mon, 30 Oct 2023 05:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 30 Oct 2023 05:48 PM IST
सार
अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि मंडी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि खाली पड़ी नर्सिंग की सीटों को भर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेशभर के नर्सिंग संस्थानों में खाली पड़ी बीएससी नर्सिंग की सीटों को अब अंतिम राउंड में भर दिया गया है। अंतिम सीट आवंटन दूसरे स्ट्रे राउंड में हुआ है। अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विवि नेरचौक परिसर में अंतिम और दूसरा स्ट्रे राउंड में हुआ। इसमें मौके पर ही सीटों का आवंटन कर दिया गया। इस राउंड में विभिन्न कोटे की कुल 514 सीटों को आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय नर्सिंग परिषद से अनुमति मिलने के बाद विवि ने इस राउंड को करवाया है। प्रदेश के कुल 44 नर्सिंग कॉलेजों में खाली पड़ी सीटों को भर दिया गया है। आवंटित सीटों पर 30 अक्तूबर से ही आवंटन पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है और इसी दिन से जो भी संस्थान जिन अभ्यार्थियों को आवंटित हुए हैं। वहां पर दाखिलों के लिए अभ्यार्थियों को रिपोर्ट करनी होगी। दाखिले के लिए आवंटन पत्र लेना आवश्यक है। बिना इसके छात्राओं को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि दूसरे स्ट्रे राउंड की काउंसलिंग में सबसे अधिक सीटें लॉर्ड महावीर बीएससी नर्सिंग कॉलेज नालागढ़ में 31 सीटें, कामाक्षी इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग नूरपुर में भी 31, शिमला कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 23, मॉडर्न नर्सिंग कॉलेज नियर हेलीपैड ग्राउंड अनाडेल शिमला 34, वीवीएम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग नूरपुर में 30 सीटें, सत्यम कॉलेज ऑफ नर्सिंग शाहपुर में 20, शिमला वैली नर्सिंग कॉलेज शीतल कुंज में 35 सीटें भरी हैं।
विज्ञापन
संपत्ति देवी मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज बिजनी मंडी में 23, अवस्थी इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग नालागढ़ में 27 सीटें भरी गई हैं। इसके अलावा क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज ढालपुर कुल्लू में 27, मां ज्वाला नर्सिंग कॉलेज इंस्टीट्यूट ज्वालामुखी कांगड़ा में बीएससी नर्सिंग की 25 , जख इंस्टीट्यूट नर्सिंग एमजीएमएससी शिमला में 2 , बट कॉलेज ऑफ बीएससी नर्सिंग में 40 सीटें और स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग कॉलेज चंबा में 39 खाली सीटों पर काउंसलिंग की गई है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि मंडी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि खाली पड़ी नर्सिंग की सीटों को भर दिया गया है।