हिमाचल: शीतकालीन स्कूलों में 17 दिसंबर से शुरू होंगी पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं
तीसरी, चौथी और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं स्कूल शिक्षा बोर्ड लेगा, अन्य कक्षाओं की परीक्षा स्कूल प्रबंधन अपने स्तर करवाएगा। तीसरी, चौथी और आठवीं कक्षा में करीब 84 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन स्कूलों में शुक्रवार 17 दिसंबर से पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होंगी। तीसरी, चौथी और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं स्कूल शिक्षा बोर्ड लेगा, अन्य कक्षाओं की परीक्षा स्कूल प्रबंधन अपने स्तर करवाएगा। तीसरी, चौथी और आठवीं कक्षा में करीब 84 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शिक्षा बोर्ड ने शीतकालीन परीक्षा वाले स्कूलों को प्रश्नपत्र भेज दिए हैं। शीतकालीन स्कूलों में 17 दिसंबर से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इस दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। तीसरी और पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 18 दिसंबर से शुरू होंगी।
तीसरी कक्षा में करीब 24,310 परीक्षार्थी बैठेंगे। पांचवीं कक्षा में 24,231 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। आठवीं कक्षा के लिए बोर्ड के पास 35,330 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सभी कक्षाओं के प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं को बोर्ड की ओर से संबंधित कलेक्शन केंद्रों तक पहुंचा दिया गया है। तीसरी कक्षा की 18 दिसंबर को गणित विषय की परीक्षा होगी, जबकि पांचवीं कक्षा की इसी दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। इधर, नॉन बोर्ड कक्षाओं की असेसमेंट परीक्षाएं भी शुक्रवार से शुरू होंगी। शीतकालीन स्कूल वाले जिलों में पहली-दूसरी, चौथी और छठी-सातवीं के विद्यार्थियों की स्कूलों में परीक्षा होगी। इन कक्षाओं में विद्यार्थी फेल नहीं होंगे।
असेसमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाएगी। सभी केंद्रों में सुबह सवा दस बजे से परीक्षा शुरू होगी। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी यह परीक्षाएं देंगे। परीक्षा परिणाम ई संवाद एप पर अपलोड किया जाएगा। 31 दिसंबर को इन स्कूलों में परिणाम घोषित होंगे। फरवरी 2022 से शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।
शीतकालीन स्कूलों की परीक्षाएं 17 दिसंबर से शुरू हो रही हैं। तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा में करीब 84 हजार परीक्षार्थी हैं। बोर्ड प्रबंधन ने प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं स्कूलों के लिए भेज दी हैं। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।
नॉन बोर्ड कक्षाओं की डेटशीट
दिनांक कक्षा पहली दूसरी चौथी
17 दिसंबर अंग्रेजी हिंदी अंग्रेजी
18 दिसंबर गणित अंग्रेजी हिंदी
20 दिसंबर हिंदी गणित पर्यावरण
21 दिसंबर - - गणित
डेटशीट छठी कक्षा सातवीं कक्षा
17 दिसंबर सोशल साइंस साइंस
18 दिसंबर अंग्रेजी सोशल साइंस
20 दिसंबर ड्राइंग अंग्रेजी
21 दिसंबर संस्कृत ड्राइंग
22 दिसंबर साइंस हिंदी
23 दिसंबर योग/संस्कृति संस्कृत
24 दिसंबर हिंदी योग/संस्कृति
27 दिसंबर गणित गणित