फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Assembly session: Disgruntled opposition walkout of CM jairam

विधानसभा सत्र: सीएम जयराम के जवाब असंतुष्ट विपक्ष ने किया वाकआउट

Sat, 14 Mar 2020 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Mar 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Assembly session: Disgruntled opposition walkout of CM jairam
- फोटो : अमर उजाला

राज्य विधानसभा में शनिवार को बजट पर चर्चा के बाद सीएम जयराम ठाकुर के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने नारेबाजी कर सदन से वाकआउट कर दिया। इससे पहले सदन में मुख्यमंत्री ने ऋणों के आंकड़े रखते हुए कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने वर्तमान सरकार से अधिक ऋण लिए हैं। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सदन में हिमाचल पर चढ़े ऋणों के आंकड़े छिपा रहे हैं। प्रदेश की वित्तीय स्थिति नाजुक है और विपक्ष चाहता है कि वर्तमान में ऋणों की क्या स्थिति है और सरकार ने सत्ता पर रहते हुए कितने ऋण लिए यह बात सामने लानी चाहिए।

विज्ञापन


विपक्ष की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है और सरकार की योजनाओं को सदन में रखा जा रहा है। इससे नाराज होकर विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट कर गए। वहीं, मुख्यमंत्री ने वाकआउट के बाद विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इनमें सुनने की शक्ति नहीं है। विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जा रहा है और फिर भी सदन से बाहर चले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ‘सी’ निपट गया है और दूसरा ‘सी’ यानी कोरोना का तापमान बढ़ते ही खात्मा हो जाएगा। 

विज्ञापन

मंडी हवाई अड्डे पर सत्तापक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राज्य के वर्ष 2020-21 के बजट पर चर्चा के अंतिम दिन भी सत्तापक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक होती रही। एक ही जिले में विकास को तरजीह देने के कांग्रेस के जगत सिंह नेगी के आरोप पर नोकझोंक होती रही। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार को सदन का माहौल शांत करवाने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि किसी क्षेत्र के लिए कोई प्रोजेक्ट आता है तो इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। सदन में बजट पर चर्चा स्वस्थ हुई है। बाहर का तापमान ठंडा है और सदन में भी ठंडा माहौल रखना चाहिए।

मंडी सूबे का दूसरा बड़ा जिला है और सर्वे के बाद हवाई अड्डे के लिए जमीन तलाशी गई है। इससे पहले 7-8 स्थानों का मुआयना किया गया है।  नेगी ने कहा कि यह सरकार की मजबूरी हो गई है कि जब तक वह दिल्ली का गुणगान न करे तो वह आगे नहीं बढ़ सकती। दिल्ली से जो भी पैसा मिलता है, वह नियमों के तहत और वित्तायोग की सिफारिशों के बाद ही मिलता है। 15वें वित्तायोग से मिलने वाले धन में 42 फीसदी की जगह 41 फीसदी किया है। एक फीसदी की कटौती करके राशि जम्मू-कश्मीर जा रही है। दृष्टिपत्र में भाजपा ने लोगों से धोखा किया है, जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं किए।

बजट में कृषि और बागवानी को पैसा नहीं दिया। बजट में केवल मंडी के हवाई अड्डे का ही जिक्र है। नेगी के यह कहते ही सत्तापक्ष के सदस्य उखड़ गए और सदन में शोरशराबा होने लगा। राज्य में दो लाख लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं और सरकार को हवाई अड्डा बनाने की लगी है। बजट चर्चा में मुलखराज प्रेमी ने कहा कि विकास की गंगा आगे बढ़ रही है। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास और कृषि पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिया लाल ने कहा कि दो साल बाद भी नोटबंदी की तकलीफ हो रही है। रवि धीमान ने कहा कि पंचायत चौकीदार से लेकर एमएलए तक को फायदा पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed