{"_id":"65118f07c70d58d1130e49f4","slug":"assembly-session-anirudh-singh-said-there-are-429-gram-panchayats-which-do-not-have-their-own-panchayat-buil-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा सत्र: अनिरुद्ध सिंह बोले- 429 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनके पास अपना पंचायत भवन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा सत्र: अनिरुद्ध सिंह बोले- 429 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनके पास अपना पंचायत भवन नहीं
Mon, 25 Sep 2023 07:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Sep 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह
- फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 3615 में से कुल 429 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनके पास अपना पंचायत भवन नहीं है। इसमें से 324 ग्राम पंचायत से नई पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमि के राजस्व दस्तावेज सहित प्रस्तावना प्राप्त होने के बाद उन्हें धनराशि जारी की जा चुकी है। इसके अलावा शेष 105 ग्राम पंचायतों में से नई पंचायत भवन के निर्माण के लिए भूमि के राजस्व दस्तावेज प्राप्त न होने के कारण उन्हें धनराशि जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से धनराशि की रुकावट को रोकने की दृष्टि से ग्राम पंचायत में नए पंचायत भवन निर्माण के लिए किस्तों में आवश्यकता के अनुसार धनराशि जारी की जा रही है। यह जानकारी पांवटा साहिब के भाजपा विधायक सुखराम चौधरी के सवाल के लिखित जवाब में ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दी।
विज्ञापन