{"_id":"651413e882262f45680538ac","slug":"assam-government-donates-10-crore-rupee-towards-aapda-rahat-kosh-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aapda Rahat Kosh: असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान, सीएम ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aapda Rahat Kosh: असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान, सीएम ने जताया आभार
Wed, 27 Sep 2023 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 27 Sep 2023 06:23 PM IST
सार
सीएम सुक्खू ने असम सरकार का सहायता राशि के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता राशि कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
सीएम सुक्खू को चेक देते असम के वन मंत्री चंद्र मोहन पटोवारी।
- फोटो : जनसंपर्क विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गठित आपदा राहत कोष-2023 में असम सरकार ने 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि का अंशदान किया है। इस राशि का चेक बुधवार को असम के वन मंत्री चंद्र मोहन पटोवारी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेंट किया।
विज्ञापन
सीएम सुक्खू ने असम सरकार का इस सहायता राशि के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता राशि कारगर साबित होगी। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम जनता से इस कोष में अधिक से अधिक अंशदान का भी आग्रह किया है, ताकि प्रभावितों को यथासंभव सहायता प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार ने किया 5 करोड़ रुपये का अंशदान
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि उत्तराखंड सरकार ने 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष के लिए प्रदान की है। उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में 12 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार युद्ध स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्य चला रही है।
विज्ञापन