{"_id":"6266b3e0cb1ea93117231a05","slug":"asian-youth-handball-championship-india-got-its-first-victory-due-to-four-daughters-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप: हिमाचल की चार बेटियों की बदौलत भारत को मिली पहली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप: हिमाचल की चार बेटियों की बदौलत भारत को मिली पहली जीत
Mon, 25 Apr 2022 08:17 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Apr 2022 08:17 PM IST
सार
भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश की चार खिलाड़ी शामिल हैं। मैच में हिमाचल की जस्सी ने सर्वाधिक 13, संजना ने 10 और वंशिका ने दो गोल किए, जबकि गोलकीपर चेतना ने बेहतरीन बचाव किए।
विज्ञापन
हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल की बेटियां।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैंकॉक में सोमवार से शुरू हुई एशियन महिला यूथ बीच हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने जीत से आगाज किया है। भारतीय टीम का पहला मैच मेजबान थाईलैंड से हुआ। भारतीय टीम ने दो सीधे सेट जीतकर मैच अपने नाम किया। पहले सेट में भारत ने 16 और थाईलैंड ने 15 गोल किए। दूसरे सेट में भारत ने 13 और थाइलैंड ने 12 गोल किए। भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश की चार खिलाड़ी शामिल हैं। मैच में हिमाचल की जस्सी ने सर्वाधिक 13, संजना ने 10 और वंशिका ने दो गोल किए, जबकि गोलकीपर चेतना ने बेहतरीन बचाव किए।
विज्ञापन
मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की संचालिका और कोच स्नेहलता ने जीत पर खुशी व्यक्त की और भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस चैंपियनशिप में भी प्रदेश की बेटियां मेडल लेकर आएंगी। हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जगह मोहन राव ने बताया कि अगला मैच 26 अप्रैल को हांगकांग के साथ होगा। भारतीय ओलंपिक संघ कोषाध्यक्ष डॉ. आनंदेश्वर पांडे, हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, कोषाध्यक्ष टीपी पांडे, मोरसिंघी पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश ठाकुर और कर्ण चंदेल ने भारतीय टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन