फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Asian Rafting Championship: The thrill of rafting in Sunni, Shimla from March 3, DC took stock of the preparat

Asian Rafting Championship: शिमला के सुन्नी में राफ्टिंग का रोमांच 3 मार्च से, डीसी ने लिया तैयारियों का जायज

Fri, 23 Feb 2024 07:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Feb 2024 07:06 PM IST
सार

शिमला की सुन्नी तहसील के पंदोआ में पहली बार एशियन राफ्टिंग चैंपियनिशप का आयोजन किया जा रहा है। 3 से 9 मार्च तक प्रतियोगिता होगी। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

विज्ञापन
Asian Rafting Championship: The thrill of rafting in Sunni, Shimla from March 3, DC took stock of the preparat
राफ्टिंग(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला शिमला की सुन्नी तहसील के पंदोआ में पहली बार एशियन राफ्टिंग चैंपियनिशप का आयोजन किया जा रहा है। 3 से 9 मार्च तक प्रतियोगिता होगी। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसमें पुरुष, महिला, मिक्स एवं पैरा राफ्टिंग की स्पर्धा होगी। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर बैठक की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को स्थान का संयुक्त निरीक्षण, शौचालय, पेयजल, आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य सुविधाएं, सफाई व्यवस्था और सुचारु यातायात बनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रतियोगिता के आयोजक वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े। उपायुक्त ने बताया कि भारत में पहली बार इतने बड़े स्तर पर राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

विज्ञापन


इसमें विश्व की करीब 20 टीमों के प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को अलग-अलग समितियों के गठन के निर्देश दिए गए हैं। प्रतियोगिता के आयोजन से शिमला जिला के साहसिक खेलों के पर्यटन स्थल अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपना स्थान सुनिश्चित करेंगे। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में भी इजाफा होगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी संजय भगवती, एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, एसडीएम (ग्रामीण) कविता ठाकुर, जिला खेल अधिकारी राकेश धौटा और जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा बैठक में मौजूद रहे। राफ्टिंग प्रतियोगिता पंदोआ में पहले पिछले साल 16 सितंबर को होनी थी, लेकिन आपदा के कारण आयोजन टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed