{"_id":"652048785db702d9190d3b26","slug":"asian-games-our-daughters-came-close-to-gold-in-kabaddi-defeated-nepal-in-the-semi-finals-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई खेल: कबड्डी में गोल्ड के करीब पहुंचीं हमारी बेटियां, सेमीफाइनल में नेपाल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियाई खेल: कबड्डी में गोल्ड के करीब पहुंचीं हमारी बेटियां, सेमीफाइनल में नेपाल को हराया
Fri, 06 Oct 2023 11:20 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:20 PM IST
सार
शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल में हिमाचल की रितु नेगी की अगुवाई में सूबे की सभी खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला। सभी खिलाड़ियों ने अपनी टीम को जिताने के लिए बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में पहुंची।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के हांगझोऊ शहर में चल रहे एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में शानदार खेलते हुए नेपाल को एकतरफा हरा लगातार तीसरी जीत हासिल की। इसके साथ ही टीम ने कबड्डी मुकाबले में पदक पक्का कर लिया है। शनिवार को सवेरे सात बजे भारतीय टीम का गोल्ड के लिए चीनी ताइपे टीम से मुकाबला होगा। भारत और चीनी ताइपे के बीच लीग मैच का पहला मुकाबला टाई हुआ था। अब दोनों टीमें फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल में हिमाचल की रितु नेगी की अगुवाई में सूबे की सभी खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला। सभी खिलाड़ियों ने अपनी टीम को जिताने के लिए बेहतर प्रदर्शन किया। शिलाई की पुष्पा राणा और हरियाणा की पूजा हथावाला ने सेमीफाइनल में भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ही खिलाड़ियों ने सुपर 10 किया। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम नेपाल को 61-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
भारत ने एकतरफा मुकाबले में नेपाल को पांच बार ऑलआउट किया। भारतीय टीम ने पहली रेड से ही प्वाइंट लेना शुरू कर दिया था। पूजा हथावाला के दमदार रेड की बदौलत मैच शुरू होने के कुछ ही मिनट के बाद भारत ने नेपाल को ऑलआउट कर दिया और 14-5 की बढ़त हासिल की। भारतीय रेडरों ने लगातार नेपाल पर दबाव बनाए रखा और जल्द ही दूसरी बार ऑलआउट किया। हाफ टाइम तक भारत ने 29-10 के स्कोर के साथ 19 अंकों की बड़ी बढ़त बना ली थी।
विज्ञापन
पहले हाफ में पुष्पा राणा और पूजा हथावाला के जोरदार रेड का नेपाल के पास कोई जवाब नहीं था। निधि शर्मा ने भी प्वाइंट्स में तेजी से इजाफा किया। दूसरे हाफ में भी पूजा और पुष्पा ने लगातार अंक हासिल करते हुए तीसरी बार नेपाल की टीम को ऑलआउट किया। मुकाबला खत्म होने से पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम ने नेपाल को दो बार और ऑलआउट किया।