फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   asian boxing championships 2022 bronze medal winner Chetan receives warm welcome at home in solan

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशि: पलकों पर बैठाए देश के लिए मेडल लेकर लौटे चेतन

Sat, 19 Mar 2022 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुबाथू (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुबाथू (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Mar 2022 06:14 PM IST
सार

कांस्य पदक लेकर चेतन अपने पैतृक गांव रविदासपुरा पहुंचे। यहां लोगों ने उनका स्वागत किया। सुबाथू पहुंचने के बाद उन्होंने मंदिर में माथा टेका।

विज्ञापन
asian boxing championships 2022 bronze medal winner Chetan receives warm welcome at home in solan
घर पहुंचे चेतन जुनेजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले सुबाथू के चेतन जुनेजा का घर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हिमाचल का मान बढ़ाने वाले चेतन को लोगों ने पलकों पर बैठा लिया। चेतन ने जापान, ईरान और उज्वेकिस्तान के बॉक्सरों को मात देकर देश को कांस्य पदक दिलाया है। चेतन ने क्वार्टर फाइनल में ईरान के खिलाड़ी को कड़े मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन


हालांकि, वह सेमीफाइनल में हार गए। कांस्य पदक लेकर चेतन अपने पैतृक गांव रविदासपुरा पहुंचे। यहां लोगों ने उनका स्वागत किया। सुबाथू पहुंचने के बाद उन्होंने मंदिर में माथा टेका। चेतन की माता ने कहा कि मुश्किलों का सामना करते हुए बड़ी मेहनत के साथ चेतन ने यह गौरव हासिल किया है। कड़ी मेहनत का फल उन्हें मिला है।
विज्ञापन


अब देशभर के युवाओं के लिए चेतन आदर्श बन चुके हैं। बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश भंडारी समेत अन्य कोच समूह ने चेतन को बधाई दी है। कांस्य पदक विजेता चेतन जुनेजा ने कहा कि कड़ी मेहनत से वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों और कोच को दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed