फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Asia's first paragliding school will start in Bir Billing in April, trained pilots will teach to fly in the sk

Paragliding School: हिमाचल के बीड़ बिलिंग में अप्रैल में शुरू होगा एशिया का पहला पैराग्लाइडिंग स्कूल

Mon, 19 Dec 2022 12:38 PM IST
Krishan Singh राजकुमार सूद, संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
राजकुमार सूद, संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Dec 2022 12:38 PM IST
सार

 पैराग्लाइडिंग स्कूल शुरू होने से यहां पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा और इस क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और ज्यादा पहचान मिलेगी। हालांकि हाईकोर्ट ने इस स्कूल को दिसंबर में शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब यह अप्रैल में शुरू होगा।

विज्ञापन
Asia's first paragliding school will start in Bir Billing in April, trained pilots will teach to fly in the sk
बीड़ बिलिंग । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानवीय परिंदों के साहसिक खेल के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में अप्रैल में एशिया का पहला पैराग्लाइडिंग स्कूल शुरू होगा। इस स्कूल में दाखिला लेने वाले देश-विदेश के युवाओं को प्रशिक्षित पैराग्लाइडर पायलट आकाश में उड़ना सिखाएंगे। पैराग्लाइडिंग स्कूल शुरू होने से यहां पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा और इस क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और ज्यादा पहचान मिलेगी। हालांकि हाईकोर्ट ने इस स्कूल को दिसंबर में शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब यह अप्रैल में शुरू होगा।

विज्ञापन


इस स्कूल में कितने बच्चे प्रतिवर्ष दाखिला ले सकेंगे और इसकी फीस क्या होगी, इस बारे में अब तक कुछ भी साफ नहीं है। प्रदेश सरकार ने अभी इस स्कूल के संचालन का जिम्मा पर्वतारोहण शिक्षण संस्थान मनाली को दिया है। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा का कहना है कि स्कूल का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। मुख्यमंत्री से इस स्कूल के स्थायी संचालन के लिए एक उपयुक्त एजेंसी को अधिकृत करने का आग्रह किया जाएगा। गौर हो कि इस स्कूल की नींव वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रखी थी। स्कूल के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने नौ करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। इसके लिए बीड़ बिलिंग की लैंडिंग साइट की कुछ दूरी पर ही 29 कनाल जमीन उपलब्ध करवाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed