{"_id":"65113951b5a2fb0b47002244","slug":"ashray-sharma-said-some-leaders-made-mandi-political-tourism-the-affected-people-should-get-compensation-acco-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: आश्रय बोले- कुछ नेताओं ने मंडी को राजनीतिक टूरिज्म बनाया, प्रभावितों को नुकसान के हिसाब से मिले मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: आश्रय बोले- कुछ नेताओं ने मंडी को राजनीतिक टूरिज्म बनाया, प्रभावितों को नुकसान के हिसाब से मिले मुआवजा
Mon, 25 Sep 2023 01:10 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:10 PM IST
सार
आश्रय शर्मा ने कहा कि उनके कंधों पर पार्टी की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है और वह पूरी लगन के साथ स्वतंत्र जनता की सेवा के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
आश्रय शर्मा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते और मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा ने कहा कि उनके कंधों पर पार्टी की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है और वह पूरी लगन के साथ स्वतंत्र जनता की सेवा के लिए काम कर रहे हैं। वे किसी भी औहदे पर नहीं हैं और वह जनता की आवाज को बेहतर ढंग से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रभावितों के नुकसान को एक ही तराजू में नहीं तोला जा सकता है। सभी का नुकसान अलग-अलग स्तर पर हुआ है तो उसी आधार पर सरकार को लोगों को उचित मुआवजा और मदद देनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर पांच साल के बाद प्रदेश में सरकार बदलती रहती है। इसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ता है। कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा आती है और एक दूसरे के किए गए कार्यों को बंद करने का प्रयास होता है। कहा कि प्रदेश में 25 सालों तक एक ऐसी कमेटी बने जोकि विभिन्न दलों की हो और वह एक बेहतर विजन पर कार्य करे, जिससे प्रदेश का विकास हो सके। कहा कि कुछ नेताओं ने मंडी को राजनीतिक टूरिज्म बना रखा है। यहां फोटो व वीडियो बनाने का ही इन लोगों ने काम किया। मंडी की आवाज को संसद पर सही तरीके से नहीं रखा है।
विज्ञापन