{"_id":"5ddbe79a8ebc3e54ac7bc19b","slug":"ashish-chauhan-of-rohru-shimla-elected-as-national-organising-secretary-of-abvp","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के आशीष चौहान बने एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के आशीष चौहान बने एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री
Mon, 25 Nov 2019 08:09 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Nov 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
आशीष चौहान(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 22 से 25 नवंबर तक आगरा में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में रोहड़ू के डिसवाणी गांव के आशीष चौहान को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाया गया। आशीष चौहान इससे पूर्व 2017 से 2019 तक एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री रहे हैं। विश्वविद्यालय से बीएससी, बीजेएमसी और एमबीए तक की पढ़ाई कर चुके हैं। वर्तमान में वे इंडिया चाइना यूथ डायलॉग के महासचिव हैं। 2003 से विद्यार्थी परिषद के सक्रिय रहे है।
विज्ञापन
आशीष चौहान उत्तर भारत से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनने वाले पहले नेता हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में डॉ. नागेश ठाकुर को विशेष आमंत्रित सदस्य, हेमा ठाकुर को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, कौल नेगी को प्रांत संगठन मंत्री, हिमाचल प्रदेश से ही आशीष शर्मा को सोशल मीडिया राष्ट्रीय सह संयोजक और डॉ. नितिन व्यास और धनदेव ठाकुर, कोमल वेकटा, अंकित चंदेल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और प्रीति नेगी को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन