फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ASER Annual Education Status Report: Kangra girls ahead of boys in Hindi, English and Mathematics in Himachal

वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट: हिमाचल में हिंदी, अंग्रेजी और गणित में कांगड़ा की लड़कियां लड़कों से आगे

Fri, 19 Jan 2024 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jan 2024 10:38 AM IST
सार

असर रिपोर्ट के लिए 26 राज्यों के 28 जिलों में 14 से 18 आयु वर्ग के 34745 बच्चों पर सर्वेक्षण किया है। हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा के 60 गांवों के 1202 घरों के 1360 युवाओं से हुई बातचीत के आधार पर रिपोर्ट नई दिल्ली से जारी हुई है। 

विज्ञापन
ASER Annual Education Status Report: Kangra girls ahead of boys in Hindi, English and Mathematics in Himachal
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की लड़कियों में हिंदी, अंग्रेजी और गणित का ज्ञान लड़कों के मुकाबले अधिक है। शिक्षा केंद्रित गैर लाभकारी संस्था प्रथम फाउंडेशन की ओर से वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट (असर) 2023 की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। 14 से 18 आयु वर्ग के युवाओं पर हुए सर्वे में यह आंकड़े सामने आए हैं। स्कूल में लड़कों और कॉलेजों में लड़कियों का नामांकन अधिक हैं। 9.4 फीसदी युवाओं ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी है। सरकारी शिक्षण संस्थानों में लड़कियों और निजी संस्थानों में लड़कों के दाखिले अधिक हैं।

विज्ञापन


असर रिपोर्ट के लिए 26 राज्यों के 28 जिलों में 14 से 18 आयु वर्ग के 34745 बच्चों पर सर्वेक्षण किया है। हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा के 60 गांवों के 1202 घरों के 1360 युवाओं से हुई बातचीत के आधार पर रिपोर्ट नई दिल्ली से जारी हुई है। बुनियादी हिंदी जांचने के लिए युवाओं को कक्षा दो स्तर का पाठ पढ़ने को दिया गया। इसमें 14 से 16 आयु वर्ग के 84.5 फीसदी लड़कों और 92.7 फीसदी लड़कियों तथा 17-18 आयु वर्ग के 85.5 फीसदी लड़कों और 91.9 फीसदी लड़कियों ने सही तरीके से पाठ पढ़ा।
विज्ञापन


बुनियादी अंग्रेजी जांचने के लिए युवाओं को कुछ वाक्य पढ़ाए गए। इसमें 14-16 आयु वर्ग के 84.2 फीसदी लड़कों, 90.4 फीसदी लड़कियों और 17-18 आयु वर्ग में 84.9 फीसदी लड़कों और 84.2 फीसदी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। बुनियादी गणित के तहत भाग करने में युवाओं का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इसके तहत 14-16 आयु वर्ग में 57.9 फीसदी लड़कें, 63.1 फीसदी लड़कियां और 17-18 आयु वर्ग में 49.5 फीसदी युवा और 51.3 फीसदी लड़कियां ही सही उत्तर दे सकीं। स्कूलों में लड़कों के नामांकन अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

14 से 18 आयु वर्ग में दसवीं और उससे नीचे की कक्षाओं में लड़कों का नामांकन 38.9 फीसदी, जमा एक और जमा दो कक्षा में 41.3 फीसदी और कॉलेजों में 8.1 फीसदी है। इसी आयु वर्ग में लड़कियों का दसवीं कक्षा तक नामांकन 33.5 फीसदी, जमा एक और जमा दो में 43.4 तथा कॉलेजों में 16.2 फीसदी है। सरकारी स्कूल-कॉलेजों में 67 फीसदी नामांकन लड़कियों का है जबकि लड़कों का नामांकन 60 फीसदी तक है। निजी स्कूल-कॉलेजों में 37 फीसदी नामांकन लड़कों और 30 फीसदी नामांकन लड़कियों का है।
 

99 फीसदी युवा कर रहे स्मार्ट फोन का इस्तेमाल
जिला कांगड़ा के 99 फीसदी युवा स्मार्ट फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिला के 40 फीसदी युवाओं के पास अपने स्मार्ट फोन भी हैं। सोशल मीडिया साइट्स पर प्रोफाइल ब्लॉक-रिपोर्ट और प्राइवेट करने का भी जिला के युवाओं को पूरा ज्ञान है। 88 फीसदी लड़के और 80 फीसदी लड़कियां प्रोफाइल को ब्लॉक-रिपोर्ट करना जानते हैं। 92 फीसदी लड़के और 83 फीसदी लड़कियों को प्राेफाइल प्राइवेट करना आता है। 94 फीसदी लड़कें और 80 फीसदी लड़कियां पासवर्ड बदलना जानती हैं। ऑनलाइन सेवाओं में भुगतान करने वालों में 70 फीसदी लड़के और 52 फीसदी लड़कियां शामिल रहीं।

यू ट्यूब पर वीडियो ढूंढने में 94 फीसदी पास

यू ट्यूब पर वीडियो ढूंढने में 94 फीसदी युवा पास हुए हैं। इसमें लड़के और लड़कियां दोनों बराबर रहे हैं। गूगल मैप का प्रयोग करने में लड़कों ने बाजी मारी है। 69 फीसदी लड़के और 40 फीसदी लड़कियों ने फोन पर गूगल मैप का प्रयोग कर दिखाया। ऑनलाइन जानकारी तलाशने और अलार्म लगाने में भी 90 फीसदी युवा शामिल रहे। बजट का प्रबंधन, ऋण भुगतान व छूट की गणना करने में लड़कों ने लड़कियों से बाजी मारी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed