{"_id":"62b309088f77bb55f651b393","slug":"arvind-kejriwal-tiranga-yatra-on-25-june-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aam Aadmi Party: 25 को ढालपुर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे केजरीवाल, भगवंत मान भी रहेंगे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aam Aadmi Party: 25 को ढालपुर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे केजरीवाल, भगवंत मान भी रहेंगे साथ
Wed, 22 Jun 2022 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 22 Jun 2022 05:51 PM IST
सार
तिरंगा यात्रा कॉलेज गेट से ढालपुर चौक तक होगी। तिरंगा यात्रा और केजरीवाल के कुल्लू दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 25 जून को कुल्लू आएंगे। रघुनाथ की नगरी ढालपुर में वह करीब 500 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालेंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। केजरीवाल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के गृह जिले में हिमाचल में शिक्षा की हालत को लेकर गरजेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली और हिमाचल सरकार के शिक्षा मंत्रियों के बीच बेहतर शिक्षा व्यवस्था को लेकर खूब बयानबाजी हुई थी। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और हिमाचल के शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर जुबानी जंग के साथ सोशल मीडिया में भी एक-दूसरे को लेकर सवाल-जबाव करते नजर आए।
विज्ञापन
अब सबकी नजरें 25 जून को ढालपुर आ रहे अरविंद केजरीवाल के दौरे पर टिकी हैं। तिरंगा यात्रा और केजरीवाल के कुल्लू दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी तैयारियों में जुट गई है। आप के जिला प्रभारी सुरेश नेगी ने कहा कि तिरंगा यात्रा कॉलेज गेट से ढालपुर चौक तक होगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक रथ पर सवार होंगे। केजरीवाल तिरंगा यात्रा के बाद ढालपुर मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन