फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Arun Sharma appointed as chairman The Bhagat Urban Co-Operative Bank

Solan News: अरुण शर्मा बने बघाट अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष

Thu, 29 Dec 2022 07:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Dec 2022 07:14 PM IST
सार

चुनाव सर्वसम्मति से हुए, जिसमें सभी ने अरुण शर्मा का समर्थन किया। अरुण चौथी बार अध्यक्ष बने हैं।

विज्ञापन
Arun Sharma appointed as chairman  The Bhagat Urban Co-Operative Bank
अरुण शर्मा का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

द बघाट अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सोलन में अब कांग्रेस का कब्जा हो गया है। यहां पर कांग्रेस ने भाजपा का तख्ता पलट कर निदेशक मंडल के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। वीरवार को हुए बैंक के निदेशक मंडल के चुनाव में अरुण शर्मा को अध्यक्ष चुना गया है जबकि किरण किशोर उपाध्यक्ष बने हैं। चुनाव सर्वसम्मति से हुए, जिसमें सभी ने अरुण शर्मा का समर्थन किया। अरुण चौथी बार अध्यक्ष बने हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने बैंक के निदेशक मंडल में दो नए निदेशकों की नियुक्ति की थी। इसके बाद बैंक के निदेशक मंडल में भाजपा अल्पमत में आ गई थी। वीरवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में बैंक का नया अध्यक्ष चुना गया। इसमें कांग्रेस समर्थित निदेशक अरुण शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन


बघाट बैंक में सात निर्वाचित और दो मनोनीत सदस्य हैं। निदेशक मंडल के चुनाव में सात में से चार भाजपा समर्थित जीते थे। बाद में स्थानीय संघर्ष समिति के एक सदस्य ने भी उन्हें समर्थन दिया। इसके बाद दो सदस्यों के मनोनीत होने के बाद भाजपा समर्थित सुंदर सिंह ठाकुर अध्यक्ष और संजीव सूद उपाध्यक्ष बने थे। मगर अब अल्पमत में आने के बाद निदेशक मंडल को भंग कर नए सिरे से निदेशक मंडल का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed