फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   arrear and overtime not paid to HRTC driver conductor since last three years

HRTC: 10 हजार चालक-परिचालक एरियर, ओवर टाइम को तरसे

Wed, 01 Feb 2023 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Feb 2023 06:11 PM IST
सार

परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के 10 हजार चालक-परिचालकों को करीब साढ़े तीन साल से एरियर और रात्रि ओवर टाइम भत्ते का भुगतान नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
arrear and overtime not paid to HRTC driver conductor since last three years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचआरटीसी के करीब 10 हजार चालक-परिचालकों को करीब साढ़े तीन साल से एरियर और रात्रि ओवर टाइम भत्ता नहीं मिल पाया है। इसके चलते चालकों और परिचालकों में निराशा है। चालकों और परिचालकों के अनुुसार पूरे प्रदेश के करीब 10 हजार परिचालक बीते तीन साल से अधिक समय से एरियर ओर रात्रि ओवर टाइम भत्ते की अदायगी को लेकर प्रदेश सरकार के आगे अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों ही बनी हुई है।

विज्ञापन


साल 2012 में पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में ग्रेड पे को 2,400 रुपये किया गया था, लेकिन 2016 में इस ग्रेड पे को वापस 1,900 रुपये कर दिया गया। तीन साल से एरियर और रात्रि ओवर टाइम भत्ता भी नहीं दिए जाने से इस वर्ग में रोष है। नाम न लिखने की शर्त पर एक परिचालक ने बताया कि रात में अतिरिक्त ड्यूटी देने पर जब अंत में तनख्वाह मिलती है, तो ऐसा लगता है कि नौकरी के नाम पर मजाक है।
विज्ञापन


एक अन्य परिचालक ने बताया कि चालक और परिचालक पूरी ईमानदारी के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। करीब साढ़े तीन साल से रात्रि ओवरटाइम भत्ता नहीं मिल पाया है। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के 10 हजार चालक-परिचालकों को करीब साढ़े तीन साल से एरियर और रात्रि ओवर टाइम भत्ते का भुगतान नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed