{"_id":"616c1c6de05fee6fcf3c4bd6","slug":"arki-constituency-byelection-rajinder-thakur-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्की उपचुनाव: राजेंद्र बोले- पार्टी से मुझे क्या हटाएंगे, पहले ही दे चुका कांग्रेस से इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्की उपचुनाव: राजेंद्र बोले- पार्टी से मुझे क्या हटाएंगे, पहले ही दे चुका कांग्रेस से इस्तीफा
Sun, 17 Oct 2021 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Oct 2021 06:23 PM IST
सार
राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि उपचुनाव में अर्की विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन
राजेंद्र ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्की विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस टिकट की होड़ में बाजी हार चुके राजेंद्र ठाकुर ने कहा है कि पार्टी मुझे क्या हटाएगी, मैं पहले ही कांग्रेस और पद से इस्तीफा दे चुका हूं। उनका कहना है कि उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी को पांच अंकों से हार देंगे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस से राजेंद्र ठाकुर को छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। इस पर राजेंद्र ठाकुर ने रविवार को अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि उनको पार्टी से निष्कासित करने का कोई तुक नहीं है। क्योंकि वह और अर्की ब्लॉक कांग्रेस के सभी 33 पदाधिकारी पार्टी और पद से इस्तीफा दे चुके हैं।
विज्ञापन
इस्तीफा देने के बाद से सभी ने फैसला लिया है कि उपचुनाव में अर्की विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार किया जाएगा। ठाकुर कहते हैं कि वह वर्ष 2003 से कांग्रेस के लिए काम करते रहे हैं। अर्की से धर्मपाल ने जब निर्दलीय चुनाव लड़ा था तो उस समय वह उनके साथ खड़े थे। अबकी बार संजय अवस्थी का उपचुनाव में रास्ता रोका जाएगा।
विज्ञापन