फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Arjuna Awardee shiva keshavan Warm Welcome in Manali

अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद मनाली पहुंचे शिवा, प्रशासन ने किया स्वागत

Sun, 06 Sep 2020 08:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Sep 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Arjuna Awardee shiva keshavan Warm Welcome in Manali
- फोटो : अमर उजाला

अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी शिवा केशवन ने कहा कि देश में शीतकालीन खेलों के लिए आधारभूत ढांचे की जरूरत है। छह बार विंटर ओलंपिक और चार बार एशियन ल्यूज चैंपियन रहे शिवा का रविवार को मनाली में स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित भी किया गया। उन्होंने अर्जुन अवार्ड मिलने पर खुशी जताते हुए केंद्र सरकार का आभार जताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आशा के अनुसार सहयोग मिला तो वह हिमाचल को विंटर गेम्स में विश्व स्तर पर पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। कुछ देशों से उन्हें अपनी टीम में शामिल होने का आमंत्रण भी मिला, लेकिन उन्होंने अपने देश भारत को अधिमान दिया। हमारे देश में विंटर गेम्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। उनकी कामयाबी के बाद आशा है कि केंद्र और प्रदेश स्तर पर इस दिशा में उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


मनाली में कई खिलाड़ी हैं लेकिन उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण के अभाव और आर्थिक तंगी के कारण इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। हिमाचल में विंटर गेम्स को बढ़ावा देने के लिए कुल्लू घाटी में 40 से अधिक ऐसी ढलाने हैं, जहां विंटर गेम्स के प्रशिक्षण के लिए आधार भूत ढांचा उपलब्ध करवाया जा सकता है। इससे पूर्व शिवा केशवन का एसडीएम मनाली रमन घरसंगी, भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, स्की एंड स्नो बोर्ड के राष्ट्रीय महा सचिव रूप चंद नेगी, एचपी विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर चंद ने स्वागत किया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed