{"_id":"628f9ee0d72a7046356a0414","slug":"approval-for-expansion-of-18-new-and-four-industries-in-himachal-2520-will-get-employment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Single Window Meeting: हिमाचल में 18 नए और चार उद्योगों के विस्तार की मंजूरी, 2520 को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Single Window Meeting: हिमाचल में 18 नए और चार उद्योगों के विस्तार की मंजूरी, 2520 को मिलेगा रोजगार
Thu, 26 May 2022 09:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 May 2022 09:14 PM IST
सार
सिंगल विडो की बैठक में 18 नए उद्योगों को स्थापित करने और चार उद्योगों को विस्तार देने को मंजूरी दी है। यह उद्योग जिला सोलन और सिरमौर में लगेंगे।
विज्ञापन
सिंगल विडो की बैठक
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को सिंगल विडो की बैठक में 18 नए उद्योगों को स्थापित करने और चार उद्योगों को विस्तार देने को मंजूरी दी है। यह उद्योग जिला सोलन और सिरमौर में लगेंगे। सरकार के इस फैसले से हिमाचल के 2520 लोगों को रोजगार मिलेगा। इन उद्योगों में आटा, सूजी, दवाइयां आदि का निर्माण होगा।
विज्ञापन
इन उद्योगों को स्थापित करने में 918.08 करोड़ रुपये का निवेश होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस बैठक की अध्यक्षता की। निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आरडी धीमान और प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा इस अवसर पर मौजूद थे।
विज्ञापन