फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   appreciable step of Una district administration, vaccine will be given in remote areas at home

ऊना जिला प्रशासन का सराहनीय कदम, दूरदराज इलाकों में घर-द्वार लगेगा टीका

Thu, 22 Apr 2021 10:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Apr 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
appreciable step of Una district administration, vaccine will be given in remote   areas at home
डीसी ऊना राघव शर्मा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला प्रशासन ने सराहनीय कदम उठाते हुए कोरोना से बचाव के लिए दूरदराज गांवों में लोगों को घर-द्वार कोरोना वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए स्कूल, सराय और पंचायत घरों में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आशा वर्कर और पंचायत प्रतिनिधि शिविर लगाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने स्वास्थ्य खंडों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिले में ग्रामीण स्तर पर टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। अभी तक उप स्वास्थ्य केंद्र में ही वैक्सीन लगाई जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। कुछ स्थानों पर उप स्वास्थ्य केंद्र दूर होने के चलते लोग वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं पहुंच नहीं पा रहे हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने अब दूरदराज गांवों में भी वैक्सीनेशन कैंप लगाने की तैयारी की है। जिले में ऐसी कई पंचायतें हैं जहां से उप स्वास्थ्य केंद्र दूर हैं। इस समस्या को देखते हुए गांव की पाठशाला, पंचायत घर, सराय आदि के भवनों में वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। कैंप लगने से कुछ दिन पहले ग्रामीणों को इसकी सूचना दी जाएगी। 
विज्ञापन

 वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दूरदराज के गांवों में घर-द्वार वैक्सीनेशन कैंप लगाने के लिए निर्देश
दिए हैं। उपायुक्त, राघव शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed