फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Appointment given to those who did not pass Tet, notice to deputy directors of Shimla Kullu

Himachal News: टेट पास नहीं करने वालों को दे दी नियुक्ति, शिमला-कुल्लू के उपनिदेशकों को नोटिस

Thu, 22 Jun 2023 10:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Jun 2023 10:13 AM IST
सार

जेबीटी की बैचवाइज भर्ती में दो अपात्र अभ्यर्थियों का चयन करने पर निदेशालय ने कड़ा संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Appointment given to those who did not pass Tet, notice to deputy directors of Shimla Kullu
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक भर्ती में लापरवाही बरतने के आरोप में शिमला और कुल्लू के प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशकों को कारण बताओ नोटिस जारी हुए हैं। जेबीटी की बैचवाइज भर्ती में दो अपात्र अभ्यर्थियों का चयन करने पर निदेशालय ने कड़ा संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। आरोप है कि जेबीटी का टेट पास नहीं करने वालों को शिमला और कुल्लू में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति दी गई। सोशल मीडिया के माध्यम से इस मामले का पता चला। निदेशालय की ओर से गठित चार सदस्यीय कमेटी की प्रारंभिक जांच के बाद निदेशालय ने दोनों नियुक्तियों को रद्द् कर दिया है, अन्य जिलों का रिकॉर्ड भी खंगाल लिया गया है।

विज्ञापन


वहां इस तरह की गलती नहीं पाई गई। बीते दिनों जेबीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए जिला स्तर पर काउंसलिंग हुई। जिला उपनिदेशकों की अध्यक्षता में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान एनसीटीई के निर्देशों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। नियमों को अपने तरीके से समझते हुए दोनों जिला उपनिदेशकों को जेबीटी का टेट पास नहीं करने वाले दो बीएड डिग्री धारकों का भी चयन कर दिया। मामला सुर्खियां बनने के बाद निदेशालय ने दोनों नियुक्तियों को वापस ले लिया है। शिक्षक भर्ती को लेकर लापरवाही बरतने के चलते दोनों जिला उपनिदेशकों से जवाबतलबी करने का फैसला लिया गया है। इसी कड़ी में कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed