फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Applications of 2408 candidates canceled for deled entrance exam

DLED Entrance Exam: डीएलएड की प्रवेश परीक्षा के लिए 2,408 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द

Sun, 28 May 2023 10:45 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 May 2023 10:45 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आधे अधूरे भरे 2,408 आवेदन पत्रों को रद्द कर दिया है। यह फार्म दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन सत्र 2023-25 के कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2023 (डीएलएड-सीईटी-2023) के लिए मांगे थे। 

विज्ञापन
Applications of 2408 candidates canceled for deled entrance exam
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आधे अधूरे भरे 2,408 आवेदन पत्रों को रद्द कर दिया है। यह फार्म दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन सत्र 2023-25 के कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2023 (डीएलएड-सीईटी-2023) के लिए मांगे थे। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए 27 अप्रैल से 20 मई तक विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इस परीक्षा का संचालन प्रदेश भर में स्थापित परीक्षा केंद्रों में 10 जून को होगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए बोर्ड के पास 15,618 अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 2,408 अभ्यर्थियों ने अपने अधूरे फार्म भरे हैं और फीस भी जमा नहीं करवाई है। इन आवेदन पत्रों को निर्धारित तिथि तक फीस जमा न करवाने पर बोर्ड प्रबंधन ने रद्द कर दिया गया है। रद्द किए गए फार्मों की जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन


फीस भरी है तो 30 तक जमा करवाएं दस्तावेज
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी का नाम रद्द सूची में शामिल है और उसने फीस भरी है तो वह 30 मई तक अपने फीस से संबंधित दस्तावेजों को बोर्ड कार्यालय में जमा करवा कर अपना अनुक्रंमाक लेने के पात्र हो सकते हैं। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए बोर्ड कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 जून से शुरू होगी डीएलएड पार्ट-1 व 2 की परीक्षाएं
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि डीएलएड पार्ट-1 और डीएलएड पार्ट-2 के री-अपीयर परीक्षार्थियों की अनुपूरक परीक्षा संबंधित जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों में स्थापित परीक्षा केंद्रों में होगी। उन्होंने कहा कि डीएलएड पार्ट-1 (बैच 2021- 23) की परीक्षा 19 जून से एक जुलाई तक तथा डीएलएड पार्ट-2 (बैच 2020-22) की परीक्षा 19 जून से 30 जून तक होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed