RIMC: आरआईएमसी देहरादून में दाखिले के लिए 15 अप्रैल तक आवेदन, जानें परीक्षा की तिथि
आरआईएमसी देहरादून में जनवरी 2024 के सत्र के लिए आठवीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक पात्र उम्मीदवार 15 अप्रैल तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) देहरादून में जनवरी 2024 के सत्र के लिए आठवीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक पात्र उम्मीदवार 15 अप्रैल तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 3 जून को देश के चुनिंदा परीक्षा केंद्रों पर होगी। आरआईएमसी के पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक राणा ने बताया कि प्रवेश पाने के लिए छात्र और छात्राएं दोनों ही आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवार की आयु एक जनवरी 2024 को साढ़े 11 साल से कम और 13 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि लिखित प्रवेश परीक्षा 400 अंकों की होगी। अंग्रेजी की परीक्षा 125 अंक, गणित 200, सामान्य ज्ञान का पेपर 75 अंक का होगा।
पास उम्मीदवारों का 50 अंक का साक्षात्कार रखा गया है। साक्षात्कार की तिथि बाद में तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र और विवरण पत्रिका एवं पुराने प्रश्न पत्र राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, गढ़ी कैंट, देहरादून से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 600 रुपये जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार 555 रुपये का आरआईएमसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन भुगतान कर प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा आवेदन पत्र और विवरण पत्रिका का सेट कमांडेंट, राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून के नाम से बैंक ड्राफ्ट के भुगतान के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित वर्ग और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए वर्ग प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति भेजना अनिवार्य है। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट से भेजा जाएगा। केवल राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज से प्राप्त आवेदन पत्र ही मान्य होंगे। बाजार में मिलने वाले या फोटो कॉपी किए गए और बिना मुहर के आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।