{"_id":"64831d8210c6f31bd402b18c","slug":"application-for-online-counseling-of-pat-first-phase-from-june-14-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPPAT: पैट प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए 14 जून से आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPPAT: पैट प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए 14 जून से आवेदन
Fri, 09 Jun 2023 06:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 09 Jun 2023 06:12 PM IST
सार
तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) के तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा की प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रकिया 14 जून से शुरू होगी।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) के तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा की प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रकिया 14 जून से शुरू होगी। बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से 14 जून से लेकर 30 जून तक काउंसलिंग के लिए आवेदन की तिथि तय की गई है। उन्होंने बताया कि अनारक्षित वर्ग के लिए प्रथम चरण की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए वह अभ्यर्थी ही पात्र होंगे जिनके प्रवेश परीक्षा में अंक 90 या इससे अधिक होंगे। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए काउंसलिंग में भाग लेने की पात्रता 60 या इससे अधिक अंक रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की सीटों का आवंटन चार जुलाई को किया जाएगा। वहीं काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थी 10 जुलाई तक अपने संबंधित संस्थानों में मूल दस्तावेजों के साथ भाग ले सकते हैं। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं कक्षा के अंक आवेदन पत्र में अपडेट नहीं किए हैं वे अभ्यर्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन प्रेवश का लिंक खोल अपने दसवीं के अंक अपडेट करने के साथ संस्थानों में पाठ्यक्रम के विकल्प भी 14 से 30 जून तक भर सकते हैं।
विज्ञापन