फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Apple will be sold on the basis of kg, if the agent does not agree, the license will be canceled

Himachal Apple Season: किलो के हिसाब से ही बिकेगा सेब, आढ़ती नहीं माने तो लाइसेंस होगा रद्द

Tue, 18 Jul 2023 07:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jul 2023 07:29 PM IST
सार

 बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को बागवानों और आढ़तियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान साफ किया कि किसी भी सूरत में सरकार यह फैसला वापस नहीं लेगी। आढ़तियों ने अगर किलो के हिसाब से सेब नहीं बेचा तो उनके लाइसेंस रद किए जाएंगे।

विज्ञापन
Apple will be sold on the basis of kg, if the agent does not agree, the license will be canceled
बागवानी मंत्री ने बागवानों और आढ़तियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रात 2:00 बजे तक मंडी खुली रखनी पड़ी तो रहेगी। पूरा प्रशासनिक अमला मंडियों में खड़ा रहेगा, जरूरत पड़ी तो निगरानी के लिए बटालियन लगाएंगे, पर सेब तोलकर ही बिकेगा। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को बागवानों और आढ़तियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान साफ किया कि किसी भी सूरत में सरकार यह फैसला वापस नहीं लेगी। आढ़तियों ने अगर किलो के हिसाब से सेब नहीं बेचा तो उनके लाइसेंस रद किए जाएंगे। सरकार के आदेशों के बावजूद मंडियों में पेटियों के आधार पर बोली की शिकायतों पर बागवानी मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि हर हाल में कानून का पालन करना होगा।

विज्ञापन


नेगी ने कहा कि बागवानों की समस्याओं को सरकार हल करेगी और आढ़तियों के हितों का भी ख्याल रखा जाएगा। बैठक में संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान और सह संयोजक संजय चौहान ने कहा कि 24 किलो की शर्त के कारण भ्रम की स्थिति बन रही है। इसलिए सरकार अध्यादेश लाकर यूनिवर्सल कार्टन को अनिवार्य करे। 2 किलो की अवैध काट को तुरंत बंद किया जाए। किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि सब्जियों में किसान को बारदाना (बोरी) वापस होता है, सेब में 120 से 125 रुपये की पेटी वापस नहीं होती। सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष सोहन ठाकुर ने कहा कि आढ़तियों ने शपथ पत्र तो दिए लेकिन मंडियों में मनमानी कर रहे हैं। मार्केट फीस के नाम पर सरकार को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन


इस सीजन में पुराने तरीके से हो कारोबार
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रताप सिंह कैरो ने कहा कि नए नियमों के तहत कारोबार करने में समस्या पेश आ रही है। इस सीजन में पुराने तरीके से ही सेब कारोबार चलना चाहिए। आढ़ती लालचंद डोगरा ने कहा कि सभी आढ़ती गलत नहीं हैं, जो नियम नहीं मानते, उनके खिलाफ कार्रवाई करें। सरकार के आदेशों पर ही सेब बेचा जाएगा। बिहार के लदानी (सेब खरीदार) मुनीश कुमार ने कहा कि तौल के सेब बेचने पर 5 से 6 बार लोडिंग अनलोडिंग से सेब खराब हो रहा है। समय अधिक लगने से अगली मंडी में माल समय से नहीं पहुंचता, नुकसान होगा तो यहां कारोबार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीए के उपाध्यक्ष आशुतोष चौहान, युगा के महासचिव प्रशांत सेहटा और हैग्स के रणवीर सौहटा ने दो किलो की काट को अवैध बताते हुए तर्क दिया कि बाजार में जो भी उत्पाद बिकते हैं, पैकेजिंग का खर्चा कीमत में जुड़ा होता है। बैठक में पूर्व विधायक राकेश सिंघा, निदेशक बागवानी संदीप कदम, प्रबंध निदेशक कृषि विपणन बोर्ड हेमिस नेगी, हिमफेड के ज्ञान सागर नेगी, एचपीएमसी महाप्रबंधक हितेश आजाद, एपीएमसी सचिव देवराज कश्यप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed