फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Apple season started in shimla Red June Apple price 45 rupee per kilogram

Apple season: सेब सीजन शुरू, 45 रुपये प्रति किलो बिका रेड जून सेब

Mon, 12 Jun 2023 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Jun 2023 01:07 PM IST
सार

रेड जून सेब बाजार में जल्द आता है और इसके स्वाद में हल्की खटास होती है। यह प्रदेश के निचले पहाड़ी क्षेत्रों में होता है।

विज्ञापन
Apple season started in shimla Red June Apple price 45 rupee per kilogram
भट्ठाकुफर फल मंडी में सेब की बोली लगाते आढ़ती। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन की शुरुआत हो गई है। रविवार को राजधानी शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में पहली बार रेड जून किस्म का सेब पहुंचा। सरकार के निर्देशों पर मंडी में इस बार किलो के हिसाब से सेब की बोली लगी। 45 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सेब बिका। नीलामी स्थल पर सभी पेटियों का वजन भी किया गया। पेटियों का वजन 18 से 21 किलो के बीच निकला।

विज्ञापन


मंडी में पहली बार किलो के हिसाब से सेब की बोली लगने पर आढ़ती, पल्लेदार और खरीददार खासे उत्साहित दिखे। 20 किलो की पेटी 900 रुपये में बिकी। भट्ठाकुफर फल मंडी में एक दुकान के संचालक अतर सिंह ने बताया कि खोली कुमारसैन के बागवान ओम प्रकाश वर्मा अपना 29 पेटी रेड जून सेब रविवार सुबह बेचने के लिए लाए।
विज्ञापन


वजन करने पर पेटियां 18 से 21 किलो के बीच निकलीं। खुली बोली 30 रुपये से शुरू हुई और 45 रुपये किलो के रेट पर बीएफसी फर्म ने इसे खरीदा। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। हालांकि पहले दिन बागवान ने पेटी पर वजन नहीं लिखा था। उन्हें वजन लिखने को लेकर जागरूक किया गया है। रेड जून सेब बाजार में जल्द आता है और इसके स्वाद में हल्की खटास होती है। यह प्रदेश के निचले पहाड़ी क्षेत्रों में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


45 रुपये किलो के रेट पर बिका रेड जून सेब : कश्यप
एपीएमसी शिमला एवं किन्नौर के सचिव देवराज कश्यप ने बताया कि भट्ठाकुफर फल मंडी में रविवार को रेड जून किस्म का सेब 45 रुपये प्रतिकिलो के रेट पर बिका है। सरकार के आदेशों के अनुसार किलो के हिसाब से सेब की बोलियां लगीं और हर पेटी का वजन भी किया गया। आढ़ती और खरीदार मंडी समिति के निर्देशों का पूरी तरह पालन कर रहे हैं।


सेब की आमद बढ़ने पर पेश आ सकती है समस्या
आढ़तियों ने आशंका जताई की सीजन के रफ्तार पकड़ने के बाद जब सेब की आमद बढ़ेगी, तब भट्ठाकुफर फल मंडी में जगह कम होने के कारण समस्या पेश आ सकती है। इस साल मंडी के आसपास स्टोर भी आसानी से नहीं मिल रहे। हर साल आढ़ती 5 से 10 लाख रुपये में स्टोर किराये पर लेते हैं। मंडी शिफ्ट करने की योजना भी बागवानों के लिए हितकर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed