फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Apple Season HP: Saraj's apple sold for Rs 1800 per box in Chandigarh and Panchkula

Apple Season HP: चंडीगढ़ और पंचकूला में 1800 रुपये प्रति पेटी बिका सराज का सेब

Wed, 26 Jul 2023 08:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Jul 2023 08:44 PM IST
सार

प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में सेब की स्पर अर्ली वैरायटी का तुड़ान जोरों पर है। यह सेब बाहरी मंडियों में बेहतर दामों में बिक रहा है।

विज्ञापन
Apple Season HP: Saraj's apple sold for Rs 1800 per box in Chandigarh and Panchkula
सराज का सेब - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में सेब की स्पर अर्ली वैरायटी का तुड़ान जोरों पर है। यह सेब बाहरी मंडियों में बेहतर दामों में बिक रहा है। चंडीगढ़ और पंचकूला में सेब की कीमत प्रति पेटी 1800 रुपये तक मिल रही है। इससे बागबान खुश हैं। इन दिनों सेब की अर्ली वैरायटी का तुड़ान चल रहा है।

विज्ञापन


अभी तक करीब दस प्रतिशत तुड़ान हो चुका है। बगस्याड़, लोक, केलोधार, कांडा, शरण, कांढी, रैनधार, थुनाग, नीलमपुर आदि क्षेत्रों में सेब की स्पर वैरायटी का तुड़ान हो रहा है। यह सेब देखने में काफी अलग होता है और इसका गहरा रंग सबको आकर्षित करता है। इसके अलावा किंग रॉट, जरमाइन, गाला आदि की किस्म भी बागवानों ने उगाई हैं और इसका तुड़ान भी चल रहा है।
विज्ञापन


किंग रॉट, जरमाइन तथा स्पर वैरायटी के सेब का मूल्य मार्केट में अच्छा मिल रहा है। 10 किलोग्राम की पेटी चंडीगढ़ के पंचकूला सब्जी मंडी में 1800 रुपये प्रति बॉक्स बिका। हालांकि पिछली बार यह 1400 से 1500 रुपये के आसपास बिका था। इस बारे में बागबानी विभाग में एचडीओ हितेश ने बताया कि स्पर वैरायटी के सेब का बाहरी मंडियों में इस बार अच्छा दाम मिल रहा है, जिससे किसानों को अच्छी आमदनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं किसान
इस बारे में बगस्याड़ के परम देव शर्मा, दीवान चंद, ओम प्रकाश, खुशहाल ने बताया कि वे जब सेब लेकर चंडीगढ़ की पंचकूला मंडी में गए थे तो उनको 1800 रुपये प्रति पेटी तक दाम मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed