फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   anurag thakur will conduct special meeting To remove Obstacles in CU construction

सीयू निर्माण में आ रहीं बाधाओं को हटाने के लिए विशेष बैठक करेंगे केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग

Tue, 23 Feb 2021 10:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Feb 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
anurag thakur will conduct special meeting To remove Obstacles in CU construction
अनुराग ठाकुर ने धर्मशाला में बैठक की। - फोटो : अमर उजाला

 केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के निर्माण में आ रही तमाम बाधाओं को हटाने के लिए जल्द विशेष बैठक की जाएगी। बैठक में कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर और केंद्रीय विश्वविद्यालय की निर्माण परियोजना से जुड़े तमाम अधिकारी विमर्श करके आगे की राह निकालेंगे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने डीआरडीए सभागार में जिलास्तरीय समन्वय एवं निगरानी की समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला को देशभर में सबसे पहले टीबी, कुष्ठ तथा कुपोषण मुक्त बनाना है।  सांसद अनुराग ठाकुर ने सुस्त रवैये के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की क्लास भी लगाई। सांसद ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग और लोनिवि के अधिकारियों से सीएचसी हरिपुर के निर्माण की रिपोर्ट मांगी। अधिकारियों ने सवाल पर गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि निर्माण कार्य चल रहा है। इस पर सांसद ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जंगल में मोर नाचा किसने देखा।

विज्ञापन


यानी काम चल रहा है, आपके जवाब का क्या अर्थ निकाला जाए। आप प्रोग्रेस रिपोर्ट दिखाएं। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से बैठक में आए अधिकारी को दफ्तर भेजकर दो घंटे में प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करने को दौड़ा दिया। उन्होंने कहा कि कृषि तथा बागबानी में स्वरोजगार की असीम संभावनाएं हैं। फूड प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने की दिशा में कृषि, बागबानी तथा उद्योग विभाग को संयुक्त प्रयास करने चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आयुष्मान तथा हिम केयर योजना का सुचारु क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक रविंद्र धीमान, विधायक अर्जुन ठाकुर, विधायक अरुण कूका, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


सीयू निर्माण में देरी पर अधिकारी ने गिना दी जयराम सरकार की गलती
बैठक में अनुराग ने पूछा कि 12 वर्षों से केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण का मामला क्यों लटका हुआ है। इस पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने बताया कि जयराम सरकार ने यूजर एजेंसी का प्रस्ताव दिल्ली के बजाय गलती से देहरादून भेज दिया था। इसके कारण मंत्रालय की अनुमति मिलने में देरी हुई। बैठक में वर्चुअली जुड़े कांगड़ा-चंबा क्षेत्र के सांसद ने पूछा कि जदरांगल में भी शिलान्यास हुए दो साल से ज्यादा समय बीत चुका है। अधिकारी खुद ही बता दें कि सीयू के निर्माण में अब और कितना वक्त लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed