फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anurag Thakur targeted AAP, said under the patronage of Kejriwal, there is loot from Delhi to Punjab

Kangra News: सांसद फंड का पैसा खर्च नहीं होने पर अफसरों को अनुराग ठाकुर ने फटकार, वापस मांगा

Mon, 27 Feb 2023 10:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Feb 2023 10:57 PM IST
सार

 अनुराग ठाकुर ने कहा कि वन विभाग की मंजूरियां समय पर न मिलने के कारण ही जिला कांगड़ा में आधे से ज्यादा विकास कार्य लटके हैं। जब सड़कें भी नहीं बनने दी जाएंगी तो इससे एक व्यक्ति नहीं, पूरे देश का नुकसान होता है। 

विज्ञापन
Anurag Thakur targeted AAP, said under the patronage of Kejriwal, there is loot from Delhi to Punjab
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वन विभाग की मंजूरियां समय पर न मिलने के कारण ही जिला कांगड़ा में आधे से ज्यादा विकास कार्य लटके हैं। जब सड़कें भी नहीं बनने दी जाएंगी तो इससे एक व्यक्ति नहीं, पूरे देश का नुकसान होता है। जिस ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की बात करते हैं, आखिर वह धरातल पर देखने को कहां मिलता है।  विकास कार्य की जरूरी मंजूरियों को लेकर वन विभाग के अफसरों को सारी प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए। दिशा की बैठक में संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपी लैड) योजना के तहत पैसा खर्च न होने को लेकर भी अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।  सांसद इंदू गोस्वामी ने कहा कि इस मद से पैसा पंचायतों को पहुंचने के साल-साल बाद भी बीडीओ को पता ही नहीं होता कि पैसा पहुंच चुका है।

विज्ञापन


इसलिए वह पैसा खर्च भी नहीं हो पाता है।  केंद्रीय मंत्री ने हैरानी जताई कि 2019, 2020 और 2021 के लिए जारी पैसे को अब तक अधिकारी खर्च ही नहीं कर सके हैं। केंद्रीय मंत्री ने बैठक में सख्ती दिखाते हुए कहा कि जमीन विवाद या एक साल से भी अधिक समय से टेंडर प्रक्रिया भी शुरू न होने वाली परियोजनाओं का पैसा सांसदों को वापस लौटाएं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है। इसे देखते हुए कांगड़ा जिले में भी मोटे अनाज के उत्पादन और इस्तेमाल में बढ़ोतरी पर बल दें। जिले में स्वयं सहायता समूहों को मोटे अनाज की खेती से जोड़ने की दिशा में काम करें। उनके उत्पादों को अच्छी मार्केट प्रदान करें। 
विज्ञापन


टीवी-रेडियो पर दिखाएंगे सफल किसान की कहानी
सूचना प्रसारण मंत्री ने कहा कि जिले में किसानी-बागवानी में अच्छे काम से मिसाल कायम करने वाले किसानों की सफलता की कहानियों को लोगों के सामने लाएं, ताकि अन्यों को उनसे प्रेरणा मिले। इसके लिए दूरदर्शन और रेडियो पर विशेष कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। उन्होंने सोलर रूफ टॉप योजना को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया तथा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सोलर गांव और पंचायत बनाने की दिशा में काम करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ियों पर छोटे बांध बनाने के विकल्प तलाशें
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जल संरक्षण के लिए पहाड़ों और घाटियों में संकरी जगहों पर छोटे बांध बनाने के विकल्प तलाशें। इससे जल संरक्षण के साथ-साथ वहां जलीय खेल गतिविधियों के अवसर भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आम बजट 2023 में केसीसी लोन (किसान क्रेडिट कार्ड) के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसमें खासकर डेयरी, पशुपालन व मत्स्य पालन से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

केजरीवाल के संरक्षण में ही दिल्ली से पंजाब तक मची लूट : अनुराग

 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल के संरक्षण में ही दिल्ली से लेकर पंजाब तक अलग-अलग विभागों में लूट हुई है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने मंत्रियों को लूट की खुली छूट दे रखी थी। मैं तो पहले ही कहता था कि शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया मुख्य आरोपी हो सकते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल कहते थे कि दो दिन के लिए दिल्ली की पुलिस दे दो, सारी व्यवस्था सुधार देंगे। पंजाब की जनता ने आप को मौका दिया। आखिर वहां की कानून व्यवस्था क्यों चरमरा गई। जब पंजाब में कानून व्यवस्था के खिलाफ जाकर गतिविधियां चल रही थीं, तो दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री मुंबई में क्या कर रहे थे। सवाल उठता है कि इसके पीछे आखिर शह किसकी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज शराब घोटाला करने वाला मंत्री जेल गया है। सीबीआई ने पूरी जांच करने के बाद उनकी गिरफ्तारी की है। अब उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए। शराब घोटाले के बाद जब शिक्षा घोटाले की बात सामने आएगी, तो उस पर शिक्षा मंत्री से बात करेंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसर निर्माण के लिए जदरांगल की साइट खारिज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। विश्वविद्यालय के लिए केंद्र से हर जरूरी मदद मुहैया करवाई जाएगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जी-20 की अहम बैठक का आयोजन धर्मशाला में होना बेहद गौरव की बात है। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed