{"_id":"659e9c507d58e44ec20455c5","slug":"anurag-thakur-statement-over-cm-sukhvinder-sukhu-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Politics: अनुराग ठाकुर बोले- नाकामियों को छिपाने के लिए सीएम ले रहे मेरा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Politics: अनुराग ठाकुर बोले- नाकामियों को छिपाने के लिए सीएम ले रहे मेरा नाम
Wed, 10 Jan 2024 07:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 10 Jan 2024 07:02 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हाल के बयानों पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हाल के बयानों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की फेल गारंटियों पर पर्दा डालने के लिए सुक्खू भाजपा की माला जप रहे हैं। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए मुख्यमंत्री उनके नाम का सहारा ले रहे हैं, जबकि सबको पता है कि आपदा के समय हिमाचल की जनता के साथ मोदी सरकार डट कर खड़ी थी। हरसंभव सहायता देवभूमि को दी गई।
विज्ञापन
प्रेस बयान में अनुराग ने कहा कि उन्हें लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू के हालिया बयान उनकी हताशा और निराशा को दिखाते हैं। नरेंद्र मोदी ने सदा हिमाचल प्रदेश को प्राथमिकता देते हुए इसे अपना दूसरा घर माना है। आपदा के समय उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री से बात कर हर स्थिति का जायजा लिया और सभी जरूरी मदद सुनिश्चित कराई, मगर आपदा में भी राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। मुख्यमंत्री के हालिया बयान इसी दुर्भावना से ग्रसित हैं।
विज्ञापन
अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर भूल गए हों तो उन्हें फिर से याद दिलाना चाहेंगे कि हिमाचल में आपदा के दौरान तीन बार केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने मिलकर प्रदेश के लिए 16,206 हजार घर आवास योजना के तहत व 2373 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 2700 किमी की सड़कें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मंज़ूर करवाईं। जहां तक पैसों की बात है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार ने पहले दो किस्तों में 180 - 180 करोड़ दिए।
विज्ञापन
फिर केवल सड़कों की मरम्मत के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये दिए। इसके बाद फिर अलग से 189 करोड़ भेजे। 20 अगस्त को फिर 200 करोड़ और 12 दिसंबर को लगभग 633 करोड़ भेजे। कुल मिलाकर 1782 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल के लिए भेजी गई। केंद्र की ओर से मनरेगा के अंतर्गत हिमाचल सरकार को जुलाई से अब तक लगभग 434 करोड़ रुपये दिए हैं।