फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   anurag thakur sansad bharat darshan yojana second phase 21 youth selected

Anurag Thakur: बेटियों के बाद अब 21 बेटों को भारत दर्शन करवाएंगे केंद्रीय मंत्री

Thu, 28 Sep 2023 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Sep 2023 05:35 PM IST
सार

25 अक्तूबर से एक नवंबर तक 21 लड़कों को सांसद भारत दर्शन यात्रा करवाई जा रही है। दिल्ली दर्शन के साथ यह ग्रुप विशेष रूप से गुजरात दौरे पर जाएगा।

विज्ञापन
anurag thakur sansad bharat darshan yojana second phase 21 youth selected
21 लड़कों की सूची घोषित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की लोकप्रिय पहल सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण के लिए चयनित 21 लड़कों की सूची घोषित कर दी गई है। बेटियों के बाद अब बेटों को भारत दर्शन यात्रा करवाई जाएगी। संसद भारत दर्शन एक शैक्षणिक दौरा है, जो हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मेधावी और उत्कृष्ट छात्रों के लिए अनुराग सिंह ठाकुर की ओर से निशुल्क आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन


पिछले 5 साल में 101 बच्चों को यात्रा करवा चुके हैं। अब 25 अक्तूबर से एक नवंबर तक 21 लड़कों को सांसद भारत दर्शन यात्रा करवाई जा रही है। दिल्ली दर्शन के साथ यह ग्रुप विशेष रूप से गुजरात दौरे पर जाएगा। 21 छात्रों के साथ-साथ एक श्रेष्ठ अध्यापिकाओं का चयन भी किया गया है।
विज्ञापन


‘एक से श्रेष्ठ’ भी केंद्रीय मंत्री की पहल है, जिसके अंतर्गत बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाता है और साथ ही सभी जरूरी शिक्षा सामग्री शुल्क दी जाती है। वर्तमान में संसदीय क्षेत्र में 475 केंद्र चल रहे हैं। इसके माध्यम से महिलाओं को रोजगार का अवसर भी मिला है और 9000 से भी अधिक छात्रों को बेहतर शिक्षा भी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों में बच्चों को प्रतिदिन प्रोटीन मिल्क शेक भी दिया जाता है और डिजिटल उपकरण जैसे लैपटॉप और लर्निंग किट से बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। सांसद भारत दर्शन यात्रा 2023 के लिए जिन बच्चों ने 2021, 2022 या 2023 में बारहवीं परीक्षा पास की हो और पढ़ाई, खेल, कला आदि क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन किया हो, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित आवेदन टेस्ट और इंटरव्यू के बाद ही छात्रों का चयन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed