फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anurag Thakur said- The most corrupt and useless govt in the history of the state came, even old projects were

Himachal: अनुराग ठाकुर बोले- प्रदेश में इतिहास की सबसे भ्रष्ट व निकम्मी सरकार आई, पुरानी परियोजनाएं भी बंद कीं

Sat, 07 Dec 2024 02:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी , ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Dec 2024 02:05 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जन-जन की जुबान पर एक ही बात कि प्रदेश के सात दशकों के इतिहास में पहली बार सबसे भ्रष्ट और निकम्मी सरकार आई है। 

विज्ञापन
Anurag Thakur said- The most corrupt and useless govt in the history of the state came, even old projects were
सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर जश्न मनाने के फैसले के खिलाफ शनिवार को जिला भाजपा की ओर से जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। इसमें हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्यसभा सदस्य सिकंदर कुमार विशेष रूप से माैजूद रहे। उन्होंने वर्तमान सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला।  अनुराग ठाकुर ने कहा कि जन-जन की जुबान पर एक ही बात कि प्रदेश के सात दशकों के इतिहास में पहली बार सबसे भ्रष्ट और निकम्मी सरकार आई है। कहा कि जयराम ठाकुर ने जो परियोजनाएं शुरू कीं, उनको प्रदेश की मौजूदा सरकार ने पूरा तो क्या करना, रद्द कर दिया। 23 लाख महिलाओं को 1500 रुपये तो क्या था, जो भाजपा की सरकार 1150 रुपये 2.35 लाख बहनों को दिया जाता था, उसे भी बंद कर दिया गया। कहा कि किसानों को दो रुपये किलो गोबर और 100 रुपये किलो दूध खरीदेंगे, वो भी वादा अधूरा है।

विज्ञापन



नई नौकरी तो दूर की बात, सरकारी नौकरी करने वालों को वेतन और पेंशन भी समय पर नहीं दी जा रही। अनुराग ने कहा कि कोरोना के समय डॉक्टर लगे, उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। इंटरनशिप करने वालों को वेतन के लिए चार महीने का इंतजार करना पड़ रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कारण हिमाचल की फजीहत पूरे देश में हो रही। कहा कि बिजली में सेस लगा दिया, पानी पर सरचार्ज लगा दिया। राशन के दाम बढ़ा दिए। महाराष्ट्र और हरियाणा में राहुल गांधी के खटाखट मॉडल को खटारा घोषित किया गया, वहां कमल का फूल खिला।  अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर के लिए तीन केंद्रीय विद्यालय मंजूर करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पहले ही हरोली और कुटलैहड़ में केवी की मंजूरी मिली है। इस बीच दो और विद्यालयों के साथ ऊना जिला में चार केंद्रीय विद्यालय और एक नवोदय विद्यालय की सौगात दी गई है।
विज्ञापन

  

इस सरकार से हर वर्ग परेशान: सिकंदर कुमार
वहीं राज्यसभा सदस्य सिकंदर कुमार ने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई, तो लोगों को बड़ी उम्मीद थी। कहा कि बीते दिनों वह दिल्ली में कांग्रेस के विधायकों से मिला। उन विधायकों ने भी कहा कि वे खुद इस सरकार से दुखी है। कहा कि 11 दिसंबर को सरकार जश्न मना रही है। कहा कि सरकार क्या इसलिए जश्न मना रही कि उनसे कोई गारंटी पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि क्या इस बात का जश्न मनाया जा रहा कि सीपीएस को अदालत ने हटाने का आदेश दिया। सिकंदर कुमार ने कहा कि इस सरकार से हर वर्ग परेशान है। इस मौके पर ऊना सदर विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व विधायक राजेश शर्मा, चैतन्य शर्मा, देवेंद्र भुट्टो, बलबीर चौधरी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed