फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anurag Thakur said Center is openly helping the state in disaster

Himachal: अनुराग ठाकुर बोले-आपदा में प्रदेश की खुलकर मदद कर रहा केंद्र

Mon, 21 Aug 2023 07:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Aug 2023 07:33 PM IST
सार

प्रदेश में खास तौर पर मंडी और शिमला में पिछले दिनों हुई बरसात ने बहुत अधिक नुकसान किया है। ऐसे में प्रभावितों का दर्द समझते हुए केंद्र सरकार ने प्रदेश की खुलकर मदद की है।

विज्ञापन
Anurag Thakur said Center is openly helping the state in disaster
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में खास तौर पर मंडी और शिमला में पिछले दिनों हुई बरसात ने बहुत अधिक नुकसान किया है। ऐसे में प्रभावितों का दर्द समझते हुए केंद्र सरकार ने प्रदेश की खुलकर मदद की है और करोड़ों रुपये की राहत दी है, मगर प्रदेश सरकार अभी तक पीड़ितों को नाममात्र राशि दे रही है। यह बात केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने धर्मपुर में कही। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित टिहरा, सजाओपीपलु, रियूर, धर्मपुर, सिद्धपुर, सकलाणा, धलारा, कोठोवां, संधोल में बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नुकसान इतना ज्यादा है कि बहुत से लोगों के मकान गिर गए हैं या गिरने के कगार पर हैं। बहुत से परिवार राहत शिविरों में रह रहे है और प्रदेश सरकार उनकी परवाह नहीं कर रही है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को लगातार सहायता की जा रही है और भी मदद के रास्ते तलाशे जा रहे हैं। वह धर्मपुर की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस बारे में मुख्यमंत्री से भी बात की है और प्रभावितों को उचित मुवावजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा धर्मपुर में जब तक सड़कें बहाल नहीं होती तब तक लोगों को राहत देने के लिए सरकार को टैक्सी हायर कर सुविधा देनी चाहिए और जल्द सड़कों को बहाल करना चाहिए। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार को केंद्र से मिल रही राहत का जिक्र दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करना चाहिए। मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क को दुरुस्त करवाने के लिए वह कंपनियों से बात करेंगे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर, जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, जगदीश चंद, मंडलाध्यक्ष लेखराज, मंडल महामंत्री प्रताप सकलानी मौजूद रहे।

विज्ञापन

सरकार बताए केंद्र ने क्या-क्या मदद दी : जयराम ठाकुर

राज्य सरकार कह रही है कि आपदा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए लेकिन यह बात उनके आचरण में कहीं दिखाई नहीं दे रही है। यह बात नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल की हर प्रकार से मदद कर रही है। राज्य सरकार कह रही है कि केंद्र कोई मदद नहीं कर रहा है। यह उचित बात नहीं है। जयराम ने कहा कि राज्य सरकार अपनी मांगें रखेें।

यह मांग करना राज्य सरकार का अधिकार है। इसके साथ ही राज्य सरकार यह भी बताए की केंद्र की तरफ से क्या सहयोग मिला है। उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने आपदा प्रभावितों के लिए क्या किया है। जयराम ठाकुर दोपहर बारह बजे वह राजभवन पहुंचे। यहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में आपदा से उपजे हालात पर चर्चा की। 

केंद्र सरकार 24 घंटे हिमाचल पर रख रही निगरानी : डॉ. सिकंदर

 भारत सरकार चौबीसों घंटे हिमाचल की स्थिति पर निगरानी रख रही है। स्थिति से कुशलतापूर्वक निपटने के लिए राज्य सरकार को आवश्यक वित्तीय सहायता दी जा रही है। यह बात राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन के दौरान प्रभावित लोगों के लिए राहत उपाय करने में मदद करने के लिए हिमाचल सरकार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से 200 करोड़ की अग्रिम राशि दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रुपये जारी करने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

नड्डा ने केंद्र से 200 करोड़ करवाए मंजूर : बिंदल

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात कर हिमाचल के लिए 200 करोड़ की राशि जारी करवाई है। आपदा की इस घड़ी में यह पैसा हिमाचल के बहुत काम आएगा। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कही। उन्होंने कहा कि नड्डा ने एक दिन पहले हिमाचल के बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का एक दिवसीय दौरा किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वयं भयानक दृश्यों को देखा। उन्होंने कहा कि वे कई स्थानों पर उनके साथ गए। पांवटा साहिब, शिमला और बिलासपुर सभी जगहों पर नड्डा के साथ जाना हुआ।

बिंदल ने कहा कि नड्डा ने यह तक आश्वासन दिया कि हिमाचल में राहत कार्यों के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे। नड्डा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ बैठक कर उनको आश्वासन दिया कि जिस प्रकार की भी मांग वे केंद्र के समक्ष रखेंगे और प्रदेश की आवश्यकता के अनुसार वे हर प्रकार की सहायता करेंगे। बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर का हिमाचल प्रदेश को 200 करोड़ रुपये देने के लिए धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed