फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anurag Thakur launches Vikas Bharat Sankalp Yatra

Una News: अनुराग ठाकुर बोले- भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का लक्ष्य, कांग्रेस की गारंटी फर्जी

Thu, 30 Nov 2023 07:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Nov 2023 07:40 PM IST
सार

ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए वाहन रवाना करने के अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन
Anurag Thakur launches Vikas Bharat Sankalp Yatra
विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जिला मुख्यालय ऊना में विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए वाहन रवाना करने के अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके मध्य नजर 15 नवंबर 2023 को झारखंड से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज किया गया है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 26 जनवरी तक जारी रहेगी तथा देश के अलग-अलग राज्यों के विभिन्न स्थानों पर जाकर न केवल लोगों को केंद्र सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत करवाएगी।

विज्ञापन


बल्कि योजना के पात्र लाभार्थियों को इस दौरान पंजीकृत भी किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने के उद्देश्य से उपस्थित लोगों को एक शपथ भी दिलवाई। इस मौके पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी व उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, सुखराम चौधरी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बलबीर बग्गा, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 

कांग्रेस सरकार की तरह उसकी गारंटी भी फर्जी : अनुराग ठाकुर

 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी उतनी ही फर्जी है, जितनी उसकी सरकार। कहा कि किसी भी महिला से पूछकर देख लें कि क्या उनके खाते में प्रतिमाह 1,500 रुपये आ रहे हैं। सरकार बने एक वर्ष होने को है। प्रति महिला के खाते में अब तक कुल 18,000 रुपये आने चाहिए थे, लेकिन 18 पैसे भी नहीं आए। दो रुपये प्रति किलो गोबर और 100 रुपये प्रति लीटर दूध खरीदने का दावा कर अब 40 रुपये भी कीमत नहीं दी जा रही है। 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा किया और आज लोगों के बिल ज्यादा आ रहे हैं। पेयजल व्यवस्था का भी बुरा हाल है।

600 करोड़ रुपये का स्टार्टअप फंड देना था, उसमें छह करोड़ भी नहीं दिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ चुनाव से पहले बड़ी गारंटियां देती है और सरकार बनने के बाद धन उगाही करती है। कहा कि वर्तमान में हिमाचल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इससे पहले अनुराग ने ऊना जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) वैन का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह क्षेत्रीय विकास और जन जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

13.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला
केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर अनुराग ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया गया। पांच वर्षों में देश के 13.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया। जरूरतमंदों को चार करोड़ से ज्यादा पक्के मकान, 13 करोड़ शौचालय और 14 करोड़ घरों को नल से जल उपलब्ध कराया। देश के 60 करोड़ से ज्यादा जरूरतमंदों को सालाना पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है। 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रतिमाह पांच किलो राशन मुफ्त दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed