{"_id":"645e4f4f595ae4b60700db37","slug":"anurag-thakur-kiratpur-nerchowk-fourlane-will-be-opened-on-trial-basis-from-may-18-will-be-inaugurated-by-ni-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anurag Thakur: 18 मई से ट्रायल आधार पर खोला जाएगा किरतपुर-नेरचौक फोरलेन, जून में गडकरी से करवाएंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anurag Thakur: 18 मई से ट्रायल आधार पर खोला जाएगा किरतपुर-नेरचौक फोरलेन, जून में गडकरी से करवाएंगे उद्घाटन
Fri, 12 May 2023 08:09 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 12 May 2023 08:09 PM IST
सार
अनुराग ठाकुर ने कहा कि किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के निर्माण के बाद दूरी 37 किलोमीटर घट जाएगी। अभी किरतपुर की नेरचौक की दूरी 114 किलोमीटर है, तो घटकर 77 किलोमीटर रह जाएगी।
विज्ञापन
कुल्लू में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन को 18 मई से ट्रायल आधार पर खोल दिया जाएगा। इसके बाद जून में इस फोरलेन का विधिवत उद्घाटन करने के लिए केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह करेंगे। यह बात केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुल्लू मुख्यालय के साथ लगते मौहल में कही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के निर्माण के बाद दूरी 37 किलोमीटर घट जाएगी। अभी किरतपुर की नेरचौक की दूरी 114 किलोमीटर है, तो घटकर 77 किलोमीटर रह जाएगी।
विज्ञापन
दूरी घटने से चंडीगढ़ से मनाली अभी जहां आठ घंटों में पहुंचते हैं, फोरलेन शुरू होने से चार घंटे ही इस सफर के लगेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह फोरलेन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी सौगात है। 18 मई से इसे पर्यटकों के लिए ट्रायल बेस पर खोला जा सकता है। इससे पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। फोरलेन में अगर कोई कमी रही होगी तो उद्घाटन से पहले उसकी जानकारी पता चल सकेगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर-मंडी-लेह रेलवे लाइन बनाने पर भी सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन