फादर्स डे: पिता को याद कर भावुक हुए अनुपम खेर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
अनुपम खेर ने अपनी मां और पिता के साथ शिमला के माल रोड पर स्थित कॉफी हाउस के बाहर खींची तस्वीर ट्विटर पर शेयर की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘यूं तो मैंने बुलंदियों के हर निशान को छुआ, पर जब पापा ने कंधे पर उठाया तो आसमान को छुआ’। हैपी फादर्स डे। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने फादर्स डे के मौके पर यह भावुक ट्वीट कर अपने पिता को याद किया। इन दिनों अपनी मां के साथ शिमला में रह रहे अनुपम खेर ने अपनी मां और पिता के साथ शिमला के माल रोड पर स्थित कॉफी हाउस के बाहर खींची तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की। रविवार दोपहर बाद खेर शिमला के साथ लगते छराबड़ा स्थित होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल गए।
यहां खासतौर पर उनके लिए चॉकलेट विंडो केक तैयार किया गया था। केक पर अनुपम खेर और उनकी मां की तस्वीर लगाई गई थी, जिसे देखकर अनुपम ने कहा कि जब वह शिमला में कॉलेज में पढ़ते थे तो वाइल्डफ्लावर हॉल आना उनके लिए सपने की तरह था। होटल की तरफ से उनके स्वागत के लिए बनाए गए केक की उन्होंने खूब तारीफ की।
यूँ तो मैंने बुलंदियों के
हर निशान को छुआ,
पर जब पापा ने कंधे पे उठाया
तो आसमान को छुआ… ❤️ #HappyFathersDay2021 #PushkarNath pic.twitter.com/W1JkhXOaooविज्ञापन विज्ञापन— Anupam Kher (@AnupamPKher) June 20, 2021