{"_id":"5eeb5b722f700a57ff113ab8","slug":"another-coronavirus-positive-came-in-contact-with-former-panchayat-pradhan-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के संपर्क में आकर एक और व्यक्ति हुआ कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान के संपर्क में आकर एक और व्यक्ति हुआ कोरोना पॉजिटिव
Thu, 18 Jun 2020 06:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 Jun 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में कोरोना का एक और मामला सामने आया है। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति होम क्वारंटीन था, जो पूर्व प्रधान के संपर्क में आया था। 16 जून को इसका सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को आई है। बीबीएन में सक्रिय मामलों की संख्या 32 हो गई है, जबकि इससे पहले पूर्व प्रधान राजेंद्र झल्ला के संपर्क में आए पांच लोग पॉजिटिव आ चुके हैं।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान की ओर से यात्रा इतिहास छिपाने पर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनकी सैंपलिंग की जा रही है। इसी कड़ी में पूर्व प्रधान के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए लोगों की संख्या छह, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 32 हो गई है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि पॉजिटिव आया 41 साल का व्यक्ति होम क्वारंटीन था, जिसे कोविड अस्पताल काठा शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन