फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Annual system again implemented in Himachal's 10th and 12th board exams

Himachal: हिमाचल में अब साल में एक ही बार होंगी दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं

Sat, 24 Jun 2023 10:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Jun 2023 10:43 PM IST
सार

प्रदेश में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में फिर एनुअल सिस्टम लागू हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने टर्म सिस्टम समाप्त कर दिया है। अब इन दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों की साल में एक बार ही परीक्षा होगी।

विज्ञापन
Annual system again implemented in Himachal's 10th and 12th board exams
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में फिर एनुअल सिस्टम लागू हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने टर्म सिस्टम समाप्त कर दिया है। अब इन दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों की साल में एक बार ही परीक्षा होगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बाबत सरकार को प्रस्ताव भेजा था। शनिवार को मुख्यमंत्री ने इसे मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि टर्म सिस्टम शिक्षा और विद्यार्थियों के हित में नहीं था। ऐसे में प्रदेश सरकार ने इसमें बदलाव का फैसला किया है।

विज्ञापन


टर्म सिस्टम के कारण विद्यार्थियों को सिलेबस रिवाइज करने के लिए कम समय मिल रहा था। एक शैक्षणिक सत्र में दो बार परीक्षाएं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। दो बार परीक्षाओं से विद्यार्थियों का लगभग दो माह का महत्वपूर्ण समय बर्बाद हो रहा था। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को दो बार परीक्षा में बैठने के लिए दो बार शुल्क देना पड़ता था, जिससे उन पर अनावश्यक आर्थिक बोझ भी पड़ रहा था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भौगोलिक दृष्टि से काफी भिन्न है। विद्यार्थियों को कुछ क्षेत्रों में गर्मी और कुछ क्षेत्रों में सर्दी की छुट्टियां पड़ती हैं, इसके अलावा लाहौल-स्पीति, कुल्लू और सर्दी से प्रभावित रहने वाले क्षेत्रों में भी टर्म सिस्टम के कारण विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के दिन भी कम-ज्यादा हो रहे थे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड और पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और उत्तराखंड में भी एनुअल सिस्टम ही लागू है। इन सभी कारणों को देखते हुए प्रदेश में भी टर्म सिस्टम खत्म कर दोबारा एनुअल सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed