Himachal: ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 3 मार्च से शुरू होंगी नॉन बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं, डेटशीट जारी
ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 3 मार्च से असेसमेंट परीक्षाएं शुरू होंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 3 मार्च से असेसमेंट परीक्षाएं शुरू होंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। असेसमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाएगी। सभी केंद्रों में सुबह 10:30 बजे परीक्षा शुरू होगी। 10:15 बजे विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिए जाएंगे। परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी परीक्षाएं देंगे। परीक्षा परिणाम ई संवाद एप पर अपलोड किया जाएगा। 31 मार्च 2023 को परीक्षा परिणाम जारी होगा। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।
डेटशीट
दिनांक कक्षा पहली दूसरी चौथी
3 मार्च गणित अंग्रेजी अंग्रेजी
4 मार्च हिंदी हिंदी पर्यावरण
6 मार्च अंग्रेजी गणित गणित
7 मार्च .... .... हिंदी
....................................
छठी कक्षा सातवीं
3 मार्च हिंदी सामाजिक विज्ञान
4 मार्च ड्राइंग योग/संस्कृति
6 मार्च अंग्रेजी विज्ञान
7 मार्च संस्कृत ड्राइंग
9 मार्च विज्ञान अंग्रेजी
10 मार्च सामाजिक विज्ञान हिंदी
13 मार्च गणित गणित
14 मार्च योग/संस्कृति संस्कृत