Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में अंकित कलसी करेंगे हिमाचल की कप्तानी
हिमाचल प्रदेश की 17 सदस्यीय टीम में ऊना के अंकित कलसी को कप्तान बनाया गया है। रणजी टूर्नामेंट में हिमाचल की टीम 5 जनवरी से सात मुकाबले खेलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ ने टीम की घोषणा कर दी है। हिमाचल प्रदेश की 17 सदस्यीय टीम में ऊना के अंकित कलसी को कप्तान बनाया गया है। रणजी टूर्नामेंट में हिमाचल की टीम 5 जनवरी से सात मुकाबले खेलेगी। हिमाचल की 17 सदस्यीय टीम के अलावा टीम में आठ खिलाड़ियों को स्टैंडबाई रखा है। टीम में कप्तान अंकित कलसी, एकांत सेन, प्रशांत चोपड़ा, अमित कुमार, सुमित वर्मा, निखिल गांगटा, आकाश वशिष्ठ, ऋषि धवन, अंकुश बैंस, मंयक डागर, गुरविंद्र सिंह, वैभव अरोड़ा, अर्पित गुलेरिया, विनय गलेटिया, अविकाश, शुभम अरोड़ा और नवीन कंवर को शामिल किया है।
इसके अलावा महेश ठाकुर, मुकुल नेगी, पृथ्वीराज सिंह, रजत वर्मा, अंकुश बेदी, पंकज जसवाल, हरितिक कालिया और विपन शर्मा को स्टैंडबाई रखा है। हिमाचल की टीम अपने पहले मुकाबले के लिए मंगलवार 2 जनवरी को जम्मू रवाना हो जाएगी। जम्मू में हिमाचल का पहला मुकाबला जम्मू और कश्मीर टीम के साथ 5 से 8 जनवरी को होगा। इसके बाद हिमाचल की टीम धर्मशाला में अपने चार मुकाबले खेलेगी। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि रणजी टूर्नामेंट के लिए हिमाचल टीम की कप्तान अंकित कलसी को सौंपी गई है। टीम दो जनवरी को जम्मू के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि 17 सदस्यीय टीम के अलावा आठ खिलाड़ियों को स्टैंडबाई रखा गया है। वहीं धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में हिमाचल की टीम चार मुकाबले खेलेगी।
जानें कहां-कहां होंगे मैच
दिनांक टीम स्थान
5 से 8 जनवरी हिमाचल और जेएंडके जम्मू
12 से 15 जनवरी हिमाचल और उत्तराखंड एचपीसीए
19 से 22 जनवरी हिमाचल और वडोदरा एचपीसीए
26 से 29 जनवरी हिमाचल और ओडिशा कटक
02 से 05 फरवरी हिमाचल और मध्य प्रदेश एचपीसीए
09 से 12 फरवरी हिमाचल और दिल्ली एचपीसीए
16 से 19 फरवरी हिमाचल और पुडुचेरी पुडुचेरी