फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anil Kumar Khachi appointed Chief Secretary of Himachal Pradesh

अनिल कुमार खाची बने हिमाचल के नए मुख्य सचिव

Tue, 31 Dec 2019 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 31 Dec 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
Anil Kumar Khachi appointed Chief Secretary of Himachal Pradesh
अनिल कुमार खाची - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सरकार ने 1986 बैच के आईएएस अधिकारी और वर्तमान में काडर के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनिल कुमार खाची को मुख्य सचिव नियुक्त किया। इसके साथ ही सरकार ने आठ प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल कर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंप दी है।

विज्ञापन


कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत अतिरिक्त मुख्य सचिव वन राम सुभग सिंह को ऊर्जा और बिजली बोर्ड के चेयरमैन पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। उनके पास मौजूद भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग को प्रधान सचिव शिक्षा कमलेश कुमार पंत को दिया गया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान को पूर्व मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी के पास रहे पर्यटन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार, सचिव वित्त अक्षय सूद को सचिव आवास, विशेष सचिव वित्त राजेश शर्मा को एग्जामिनर लोकल ऑडिट विभाग, निदेशक एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन चंद्र प्रकाशन वर्मा को निदेशक भू राजस्व और निदेशक आयुर्वेदा डीके रतन को शिमला मंडल के सेटलमेंट अफसर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान सचिव ऊर्जा रहे प्रबोध सक्सेना को अब ऊर्जा सलाहकार के साथ-साथ प्रधान सचिव वित्त का कार्यभार भी सौंपा है। खास यह है कि प्रबोध सक्सेना यूपीए सरकार के दौरान वित्त मंत्रालय में हुए एक कथित घोटाले में चल रही ईडी और सीबीआई जांच झेल रहे हैं।

वर्तमान में वह इन मामलों में जमानत पर हैं और केंद्र ने उनके खिलाफ अभियोजन मंजूरी भी दे दी है, जिसके बाद सीबीआई ने दिल्ली की स्थानीय अदालत में सक्सेना समेत कई अन्य के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर रखी है।


वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रजनीश को सचिव सूचना एवं जनसंपर्क के अलावा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार और जीके श्रीवास्तव को सचिव आयुर्वेद और प्रशिक्षण व विदेशी एसाइनमेंट लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed