फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ananya, Neelam and Meena became the best weightlifters in the national level women's weightlifting competition

Kangra: राष्ट्रीय स्तरीय महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अनन्या, नीलम और मीना बनीं बेस्ट वेटलिफ्टर

Thu, 21 Mar 2024 07:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Mar 2024 07:20 PM IST
सार

प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में महाराष्ट्र की अनन्या पाटिल, कनिष्ठ वर्ग में मणिपुर की एल नीलम देवी और युवा वर्ग में ओडिशा की मीना सैंटा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं।
 

विज्ञापन
Ananya, Neelam and Meena became the best weightlifters in the national level women's weightlifting competition
राष्ट्रीय स्तरीय महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता की विजेता टीमें। - फोटो : संवाद

विस्तार

खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकेडमी नगरोटा बगवां में छह दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में महाराष्ट्र की अनन्या पाटिल, कनिष्ठ वर्ग में मणिपुर की एल नीलम देवी और युवा वर्ग में ओडिशा की मीना सैंटा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं। प्रतियोगिता में हिमाचल की वरिष्ठ वर्ग में 148 प्वाइंट के साथ रनर अप, कनिष्ठ वर्ग में 176 प्वाइंट और युवा वर्ग में 203 प्वाइंट के साथ विजेता रही। उत्तर प्रदेश भारोत्तोलन संघ की अध्यक्ष सबीना यादव ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और विजेता टीमों को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


 

इस मौके पर रेनबो ग्रुप ऑफ स्कूल्स के निदेशक डॉ. जेआर कश्यप, डॉ. छवि कश्यप और मैनेजमेंट कमेटी की सदस्य मीनाक्षी कश्यप को सम्मानित किया। वरिष्ठ वर्ग के 87 किलोग्राम भार वर्ग में ओडिशा की सुभास्मिता मोहंते ने स्वर्ण पदक और 20,000 रुपये, महाराष्ट्र की प्रीति प्रमोद देशमुख ने रजत पदक और 15,000 रुपये, हिमाचल की दीपाली शर्मा ने कांस्य पदक और 12,000 रुपये का इनाम जीता। युवा वर्ग के 81 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में केरल की अमृता पी सुनी ने स्वर्ण पदक और 10,000 रुपये, राजस्थान की रश्मि शर्मा ने रजत पदक और 8,000 रुपये, हिमाचल प्रदेश की सिमरन राणा ने कांस्य पदक और 6,000 रुपये की नकद धनराशि प्राप्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग 87 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र की डोरे रुचिका समीर ने स्वर्ण पदक और 20,000 रुपये, पंजाब की रवनीत कौर ने रजत पदक और 15,000 रुपये जबकि कनिष्ठ वर्ग के 87 किलोग्राम भार वर्ग में केरल की अमृता पी सुनी ने स्वर्ण पदक और 15,000 रुपये, ओडिशा की अभिशिखता कदुलुरी ने रजत पदक और 10,000 रुपये, महाराष्ट्र की प्रीति प्रमोद देशमुख ने कांस्य पदक और 8,000 रुपये का इनाम जीता।

विज्ञापन

कनिष्ठ 87 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल की पलक राणा ने स्वर्ण पदक और 10,000 रुपये, हरियाणा की स्माइली सैणी ने रजत पदक और 8,000 रुपये की नकद धनराशि प्राप्त की। प्रतियोगिता के समापन पर भारतीय भारोत्तोलन संघ के महासचिव आनंदे गोड़ा, इंटरनेशनल टेक्निकल ऑफिसर के सुब्रमण्यम, हिमाचल प्रदेश भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, महासचिव राज कुमार जम्वाल और संघ के सीईओ रंजीव साहू उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed